Saturday, October 3, 2026
20.7 C
Bhopal

पति-पत्नी और वो के बीच सरेराह लड़ाई

जबलपुर में पति-पत्नी और वो की लड़ाई आज बीच सड़क पर सार्वजनिक रुप से जमकर हुई। घटना तिलवारा थाना के शास्त्री नगर की है जहां एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, तभी भनक लगते ही महिला अपने दोनों बच्चों के साथ उसके घर पहुंची, जहां तीनों का जमकर विवाद हुआ। सरेराह हुई लड़ाई में पति ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की धुनाई कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित महिला ने पति और प्रेमिका की शिकायत तिलवारा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर जांच की जा रही है। महिला का पति और महिला दोनों अभी गायब है, जिनकी तलाश की जा रही है।

शास्त्री नगर में रहने वाला कृष्ण कुमार पटेल जो कि प्राइवेट जाॅब करता है, उसके पास में ही रहने वाली नीलम राजपूत नाम की महिला के साथ प्रेम संबंध है। कृष्ण कुमार की पत्नी अनीता पटेल को इसकी जानकारी भी थी, जिसको लेकर अक्सर दोनों का विवाद भी होता था। पति-पत्नी और वो के कारण कृष्ण कुमार की इस कदर लड़ाई भी हुई थी कि अनीता दोनों बच्चों के लेकर मायके भी चली गई थी। हाल ही में परिवार वालों की समझाइश के बाद अनीता पति के पास ससुराल आई थी। गुरुवार को कृष्ण कुमार बाइक लेकर जाॅब के लिए निकला। महिला को शक था कि उसका पति प्रेमिका से मिलने तिलवारा के पास उसके घर जा रहा है। महिला ने पति का पीछा किया और वहां पहुंच गई जहां का पीछा किया और वहां पहुंच गई जहां पर कि कृष्ण कुमार की प्रेमिका रहती थी। अनीता ने जैसे ही बाहर से आवाज दी तो उसका पति ही बाहर निकला, पीछे से उसकी प्रेमिका नीलम राजपूत भी आ गई, जिसके बाद सरेराह तीनों का जमकर विवाद हुई। अनीता ने नीलम को मारना शुरु कर दिया। बचाव में कृष्ण कुमार ने बीच सड़क पर पत्नी अनीता के साथ हाथापाई की। कृष्ण कुमार ने प्रेमिका को पिटते देख पत्नी को सरेराह मारा, इस दौरान नीलम ने भी अनीता पर हाथ उठाए।

अनीता ने बताया कि इससे पहले भी कई बार उसने पति को अपनी प्रेमिका के साथ रंगे हाथो पकड़ा है, पर परिवार वालों के सामने कृष्ण कुमार ने माफी मांग ली थी, जिसके चलते मामला शांत हो गया था। तिलवारा थाना पहुंची अनीता ने पुलिस को बताया कि नीलम के साथ उसके पति को कई साल से अफेयर चल रहा है। दो बच्चों के पिता को कई बार समझाया भी, पर वह नहीं माना। अनीता का कहना है कि शक कई सालों से है। आज जब नीलम के घर के बाहर जाकर आवाज दी तो मेरे पति ने गेट खोला और कहने लगा कि तुम यहां पर क्यों आई हो, घर जाकर बात करते है। अनीता ने जब पूछा कि इसके घर क्या कर रहे थे, इतना सुनते ही वो मुझे मारने लगा। महिला ने बताया कि मेरे पति और उसकी प्रेमिका ने बीच सड़क पर न सिर्फ मारा बल्कि मेरा मंगलसूत्र और सोने की चेन भी छीन ली। अनीता ने बताया कि इस घटना के बाद पति ने घर से बाहर निकाल दिया है।

तिलवारा थाने पहुंची अनीता की शिकायत पर पुलिस ने कृष्ण कुमार और उसकी प्रेमिका नीलम राजपूत के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी का कहना है कि महिला की शिकायत के बाद मौके पर स्टाफ भेजा गया था, जहां पर कि दोनों ही नहीं मिले है। घर पर ताला लगा हुआ है। दोनों की तलाश की जा रही है। उनके मिलने पर ही वास्तविकता सामने आएगी, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img