Wednesday, November 11, 2026
20.1 C
Bhopal

गर्लफ्रेंड के फोन नहीं उठाने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया

भोपाल के टीटी नगर इलाके में रहने वाले नगर निगम के कर्मचारी ने सोमवार को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में नाकाम होकर जान देने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक गोकुल पंवार (20) नगर निगम के सीवेज डिपार्टमेंट का आउटसोर्स कर्मचारी था। सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे उसने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया।

बॉडी का पीएम कराया जा रहा है। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि परिजनों ने प्रेम में नाकाम होकर सुसाइड करने के आरोप लगाए हैं। मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।

भाई बोला- प्रेमिका ने ब्लॉक कर दिया था

मृतक के भाई आकाश ने बताया कि भाई का एक युवती से कई महीनों से प्रेम प्रसंग था। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। रविवार को अचानक युवती ने भाई का कॉल उठाना बंद कर दिया। ज्यादा कॉल करने पर उसने भाई को ब्लॉक कर दिया। इस बात को लेकर भाई परेशान था, इसी तनाव के चलते उसने सुसाइड किया है।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img