Wednesday, November 11, 2026
20.1 C
Bhopal

डीआईजी ऑफिस में पुलिस जवान ने खाया जहर

इंदौर के मानपुर में पदस्थ एक पुलिस जवान ने सोमवार दोपहर डीआईजी परिसर रीगल पर जहर खा लिया। मौके पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने उसकी मदद की। छोटी ग्वालटोली पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। जवान को उपचार के लिए एमवाय भेजा गया है।

छोटी ग्वालटोली टीआई संजू कामले के मुताबिक, घटना सोमवार करीब 4 बजे के आसपास की है। बेटी ईशा की रेल दुर्घटना में हुई मौत के मामले से दुखी जवान गजराज सिंह सिकरवार ने जहर खा लिया। बताया गया कि आरक्षक ने कुछ समय पहले विभागीय अधिकारियों को एक आवेदन भी दिया था, जिसमें उसने व्यक्तिगत समस्याओं और मानसिक तनाव का उल्लेख किया था।

अधिकारियों ने कहा कि आवेदन की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी कार्यालय परिसर में हुई इस घटना की जानकारी पुलिस अफसरों ने तुरंत ली। वहीं मानपुर थाने के स्टाफ से भी पूछताछ की गई। बताया गया कि कुछ दिन पहले उनकी बेटी की बाणगंगा इलाके में रेल दुर्घटना में मौत हुई थी। इसे लेकर भी गजराज परेशान थे। उन्होंने पुलिस अफसरों से जांच करने की बात कही थी।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img