Thursday, October 1, 2026
25.9 C
Bhopal

जिन इलाकों में बाढ़ के हालात, वहां अभी से इंतजाम

भोपाल में दामखेड़ा, समरधा समेत जिन इलाकों में बाढ़ के हालात बनते हैं, वहां अभी से इंतजाम किए जाएंगे। जर्जर बिल्डिंग की लिस्ट तैयार होगी तो जल निकासी, नाले-नालियों की सफाई भी की जाएगी।

आपदा प्रबंधन को लेकर सोमवार को कलेक्टोरेट में बैठक हुई। एडीएम अंकुर मेश्राम और प्रकाश नायक ने कहा कि सभी एसडीएम और नगर निगम क्षेत्र में बाढ़ संभावित क्षेत्रों की पहचान कर राहत प्रबंधन के प्लान तैयार करें। प्राकृतिक जलाशयों, जल निकासी मार्गों, नदी-नालों से अतिक्रमण हटाने, तालाबों एवं बांधों के निरीक्षण और जर्जर भवनों की सूची बनाकर जरूरी कार्रवाई भी करें।

कंट्रोल रूम बनेगा बैठक में आपातकालीन सेवाएं जैसे- सड़क, संचार और पुलों के रखरखाव, राहत शिविर स्थलों का पूर्व चिह्नांकन, वार्ड-वार आपदा प्रबंधन समितियों का गठन और सूचना संप्रेषण की समुचित व्यवस्था के निर्देश जारी किए गए। कंट्रोल रूम के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष बल दिया गया।

हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों पर भी फोकस बैठक में हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए विशेष निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस सप्ताह सभी एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी व्यक्तिगत रूप से लंबित शिकायतों की निगरानी करें और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। बिना कारण किसी भी शिकायत को फोर्स क्लोज न किया जाए और जिन शिकायतों का निपटारा असंतोषजनक रहा है, उन्हें पुनः निराकृत किया जाए।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img