Friday, October 2, 2026
21.4 C
Bhopal

केजरीवाल बोले- मोदी, शाह को PM बनाएंगे

39 दिन बाद तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर आए दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने पार्टी ऑफिस में पहला चुनावी भाषण दिया। उन्होंने 21 मिनट की स्पीच की शुरुआत हनुमान जी से की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तानाशाही, भ्रष्टाचार, देश, विपक्षी गठबंधन से होते हुए प्रभु यानी भगवान पर खत्म की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो जाएंगे। क्या भाजपा उन्हें लालकृष्ण आडवाणी की तरह रिटायर करेगी। अगर भाजपा ये चुनाव जीतती है तो मोदी अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाएंगे। सरकार बनने के 2 महीने में उत्तर प्रदेश के CM योगी जी को पद से हटाया जाएगा।

केजरीवाल के दावे पर तेलंगाना में अमित शाह ने कहा- मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और पूरे इंडी अलायंस को कहना चाहता हूं कि मोदी जी 75 साल के हो जाएं, इससे आपको आनंदित होने की जरूरत नहीं है। ये भाजपा के संविधान में कहीं नहीं लिखा है। मोदी जी ही ये टर्म पूरी करेंगे। मोदी जी ही आगे देश का नेतृत्व करते रहेंगे। भाजपा में कोई कंफ्यूजन नहीं है।

 आम आदमी पार्टी के लिए
आम आदमी पार्टी को 10 साल हुए। दो राज्यों में सरकार है। इसे कुचलने में और खत्म करने में प्रधानमंत्री जी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। एकसाथ हमारी पार्टी के टॉप 4 नेता मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मुझे जेल भेज दिया। उन्होंने सोचा पार्टी खत्म हो जाएगी, लेकिन AAP एक सोच है, जितना खत्म करने की सोचते हैं, उतना बढ़ती है।

2. भाजपा की नीति पर
प्रधानमंत्री जी ने देश के सबसे बड़े चोर-उचक्कों और डकैतों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। जिस आदमी को कहते हैं कि 70 करोड़ का घोटाला कर दिया, उसे ही मंत्री, डिप्टी सीएम बनाते हैं। कहते हैं कि भ्रष्टाचार से लड़ रहे हैं। तुम अपनी पार्टी में चोर-उचक्कों को रख लो और कहो कि भ्रष्टाचार से लड़ रहे हो। देश को बच्चा मत समझो।

3. भ्रष्टाचार को लेकर
प्रधानमंत्री जी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई केजरीवाल से सीखो। 2015 में सरकार बनी थी, तब हमारे मंत्री का ऑडियो वायरल हुआ। किसी को नहीं पता था। दुकानदार से 5 लाख रुपए मांग रहा था। मैंने खुद मंत्री को सीबीआई के हवाले कर दिया था। पंजाब में मान साहब ने अपने मंत्री को जेल में भेजा, क्योंकि भ्रष्टाचार कर रहा था।

केजरीवाल ने अंतरिम जमानत मिलने के दूसरे दिन दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

केजरीवाल ने अंतरिम जमानत मिलने के दूसरे दिन दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

4. इंडी गठबंधन के लिए

पीएम ने मिशन शुरू किया है। वन नेशन-वन लीडर। मोदी जी देश के सारे नेताओं को खत्म करना चाहते हैं। जितने विपक्ष के नेता हैं, उन्हें जेल भेजेंगे। जितने भाजपा के नेता हैं, उन्हें निपटा देंगे। अगर ये चुनाव जीत गए तो लिखवा लो कि थोड़े दिन बाद ममता, तेजस्वी, स्टालिन, विजयन, उद्धव और सभी विपक्षी नेता जेल के भीतर होंगे।

5. तानाशाही को लेकर
आडवाणी, मुरली मनोहर, सुमित्रा महाजन, शिवराज, वसुंधरा राजे, खट्टर, रमन सिंह की राजनीति मोदी जी ने खत्म कर दी। अगला नंबर योगी आदित्यनाथ का है। अगर चुनाव जीते तो 2 महीने के भीतर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बदल देंगे। यही तानाशाही है। वन नेशन-वन लीडर। ये चाहते हैं कि एक ही तानाशाह देश के भीतर बचेगा।

6. लोकतंत्र को लेकर
आज एक तानाशाह देश से जनतंत्र खत्म करना चाहता है। मैं पूरे तन मन धन से उस तानाशाह के खिलाफ लड़ रहा हूं। 140 करोड़ लोगों का साथ चाहता हूं। आज मैं आपसे भीख मांगने आया हूं। मेरे देश को बचा लो। इस तानाशाही से मेरे देश को बचा लो।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img