Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

बदमाशो को समझाने पहुंचे एसआई से झूमा झटकी, पिस्टल छीनने का प्रयास

भोपाल। राजधानी भोपाल के बजरिया थाना क्षेत्र में गुंडे एवं उसके घरवालों द्वारा एसआई को मारने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक विगत दो दिन पहले बजरिया क्षेत्र में घर के सामने पेशाब करने पर विवाद हुआ था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे ऐसा ही विनोद पंथी को 20 से 25 लोग घेर कर मार रहे हैं एवं गंदी गंदी गालियां दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक फरियादी के रोकने पर पेशाब कर रहे बदमाशो ने‌ धमकी दी थी फरियादी के दरवाजा खोलने पर फरियादी के साथ बदमाशो ने मारपीट भी की। इसी बीच अयोध्या नगर थाने में पदस्थ रिश्तेदार के जीजा ड्यूटी खत्म कर पहुंचे थे अपने घर, एसआई पंथी जब पहुंचे तो उनके साले के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे थे। पंथी के रोकने पर वह लोग उन पर भी हमलावर हो गए। विवाद के दौरान एक बदमाश इजहार ने एसआई विनोद पंथी की सर्विस रिवाल्वर छीनने का भी प्रयास किया था। इसके बाद एसआई के रिश्तेदार ने बजरिया थाने में मामला दर्ज करवाया है ‌। पुलिस द्वारा तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है।
अहम सवाल
जब बदमाश एसआई के साथ इस तरह का व्यवहार कर सकते हैं तो आम जनता के साथ एवं आस-पड़ोस के रहवासियों के साथ क्या सलूक करते होंगे। सूत्रों से पता चला है की ये बदमाश रोज ही वहा पर देर रात बैठे रहते है और उत्पात मचाते है तथा बजरिया थाने की पुलिस कोई एक्शन नहीं लेती है अगर पुलिस देर रात तक बैठने वाले और आवारा तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करे तो ऐसी घटना ही न हो।

Hot this week

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी, सरकार को अल्टीमेटम

​मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकार के...

Topics

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img