Wednesday, August 26, 2026
23.1 C
Bhopal

कांग्रेस छोड़ने वालों पर कमलनाथ का बयान: जो बीजेपी में जाना चाहता है जाए मैं उसे रोकूंगा नहीं

कांग्रेस छोड़कर जा रहे नेताओं पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। कमलनाथ ने कहा कोई यदि कांग्रेस छोड़कर जाता है तो कांग्रेस खत्म नहीं हो जाएगी। कोई अगर जाना चाहता है तो हम किसी को रोकेंगे नहीं। जो लोग बीजेपी में अपना भविष्य देखकर जाना चाहते हैं तो जाएं मैं उन्हें अपनी कार दूंगा कि जाइए। मैं किसी की खुशामद में विश्वास नहीं करता। जो लोग कांग्रेस में काम कर रहे हैं वे, पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा से काम कर रहे हैं। कमलनाथ पीसीसी में शंकर शाह, रघुनाथ शाह बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।


अरुणोदय चौबे को हमने पहले ही कर दिया था निष्कासित
अरूणोदय चौबे के कांग्रेस छोड़ने पर बोले- उन्हें तो हमने तीन-चार महीने पहले ही निष्कासित कर दिया था। पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव में वे कांग्रेस विरोधी काम कर रहे थे। वे अपने आपको बचाना चाह रहे हैं उनके ऊपर दबाव है। उन्होंने मुझे खुद फोन करके बताया। अरुणोदय पर कई केस लगे हैं 307 से लेकर 302 तक के मामले दर्ज हुए। पहले फर्जी केस लगाओ फिर भाजपा में शामिल करने प्रेशर बनाओ यही बीजेपी की राजनीति है। कांग्रेस के नेताओं पर दबाव को लेकर बोले- आप प्रेशर, पैसे का प्रलोभन दे सकते हैं। जिसे जाना है वो जाएगा ही तो क्या मैं उसके घर जाऊं उसे रोकूं। दबाव डालूं मैं किसी को दबाकर नहीं रोकना चाहता। मैं क्या कर सकता हूं। दुख की बात ये है कि आज मप्र में कोई ऐसा कानून नहीं हैं। कि जो झूठे केस बनाता है झूठी गवाही देता है उसपर कार्रवाई हो।

Hot this week

मध्य प्रदेश: कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी, सरकार को अल्टीमेटम

​मध्य प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनर्स ने सरकार के...

Topics

घर में अकेली नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

उमरिया:जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img