भोपाल में रविवार शाम से जारी बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। अशोका गार्डन, कैलाश नगर, सेमरा समेत छह से ज्यादा कॉलोनियों में जाकर वहां के हालात देखे। कई जगह तो 3 फीट से भी ज्यादा पानी भरा मिला। भोपाल में सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक साढ़े तीन इंच पानी गिरा है। 36 घंटे में साढ़े 5 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। औसतन अभी तक 10 इंच बारिश होनी चाहिए। जबकि अब तक करीब 19 इंच बारिश हो चुकी है।




