Wednesday, September 23, 2026
23.7 C
Bhopal

रामदेव-बालकृष्ण ने विज्ञापन केस में दूसरा माफीनामा छपवाया

पतंजलि, बाबा रामदेव और बालकृष्ण ने बुधवार (24 अप्रैल) को अखबारों में एक और माफीनामा छपवाया। इसमें बिना शर्त कोर्ट से माफी मांगी गई है। पतंजलि पर अखबारों में विज्ञापन देकर एलोपैथी के खिलाफ निगेटिव प्रचार करने का आरोप है। मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

पतंजलि ने बुधवार को छपवाए माफीनामे में लिखा- हमसे विज्ञापनों को प्रकाशित करने में हुई गलती के लिए ईमानदारी से बिना शर्त माफी मांगते हैं। ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। हम सावधानी के साथ सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करने का वचन देते हैं।

इससे पहले 22 अप्रैल को भी पतंजलि ने 67 अखबारों में माफीनामा छपवाया था और भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की बात कही थी। पतंजलि ने 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अमानतुल्लाह की बेंच को इसकी जानकारी दी थी।

जस्टिस हिमा कोहली ने पतंजलि से पूछा था- आपके विज्ञापन जैसे रहते थे, इस माफीनामे का भी साइज वही था? कृपया इन विज्ञापनों की कटिंग ले लें और हमें भेज दें। इन्हें बड़ा करने की जरूरत नहीं है। हम इसका वास्तविक साइज देखना चाहते हैं।

जस्टिस कोहली ने कहा था- जब आप कोई विज्ञापन प्रकाशित करते हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि हम उसे माइक्रोस्कोप से देखेंगे। सिर्फ पन्ने पर न हो, पढ़ा भी जाना चाहिए। पतंजलि, बाबा रामदेव और बालकृष्ण अगले दो दिन में ऑन रिकॉर्ड माफीनामा जारी करें, जिसमें लिखा हो कि उन्होंने गलती की। मामले की अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।

Hot this week

घी में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: विदिशा में 750 किलो अमानक घी और वेजिटेबल फैट जब्त

​विदिशा: शहर के मुखर्जी नगर स्थित श्याम डेयरी इंडस्ट्री पर...

बिजली कटौती और महंगे बिलों को लेकर कांग्रेस का पावर मैनेजमेंट कंपनी पर धावा, एमडी को सौंपी शिकायत

​भोपाल: राजधानी में बार-बार बिजली गुल होने, वोल्टेज फ्लक्चुएशन और...

हेड कॉन्स्टेबल के पति ने फंदे पर लटककर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल: नेहरू नगर पुलिस लाइन में बुधवार सुबह एक दर्दनाक...

इंदौर के सुदामा नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

​इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर स्थित एक बंद...

Topics

घी में मिलावट पर बड़ी कार्रवाई: विदिशा में 750 किलो अमानक घी और वेजिटेबल फैट जब्त

​विदिशा: शहर के मुखर्जी नगर स्थित श्याम डेयरी इंडस्ट्री पर...

हेड कॉन्स्टेबल के पति ने फंदे पर लटककर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

​भोपाल: नेहरू नगर पुलिस लाइन में बुधवार सुबह एक दर्दनाक...

टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी का मामला: नामांतरण के एवज में 30 हजार मांगने वाला बाबू निलंबित

​टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले की बल्देवगढ़ तहसील कार्यालय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img