Monday, June 15, 2026
30.3 C
Bhopal

भोपाल में आज पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्रं मोदी आज शाम को भोपाल में रोड शो करेंगे। 1.2 किमी के रोड शो की शुरुआत शाम 7:15 बजे मालवीय नगर तिराहे से होगी। रात 8:20 बजे नानके पेट्रोल पंप पर से समाप्त होगा। इस आम चुनाव में मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री का ये दूसरा रोड शो है। 7 अप्रैल को वे जबलपुर में रोड शो कर चुके हैं।

भोपाल में भाजपा खुद को मजबूत स्थिति में मानती है, लेकिन अब तक यहां चुनाव का माहौल नहीं बना है। पार्टी को यहां मतदान प्रतिशत बढ़ाने की चिंता है। रोड शो से चुनाव प्रचार में गर्माहट आएगी और राजधानी होने के कारण यहां से पूरे प्रदेश में एक संदेश जा सकता है।

भोपाल में मोदी का मैसेज होगा अहम

पीएम मोदी के साथ रोड-शो में सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के अलावा भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहेंगे। राजधानी भोपाल से पूर्व मेयर आलोक शर्मा भाजपा के उम्मीदवार हैं। वे भोपाल की उत्तर सीट से पिछला विधानसभा चुनाव हारे हैं। जिले की दो विधानसभा क्षेत्र उत्तर और मध्य पर कांग्रेस काबिज है। गोविंदपुरा, हुजूर, दक्षिण-पश्चिम, नरेला, बैरसिया और सीहोर पर बीजेपी है।

भोपाल लोकसभा पर चार दशक से भाजपा काबिज
भोपाल लोकसभा सीट पर बीजेपी पिछले चार दशक से जीत दर्ज कर रही है। 1984 में आखिरी बार कांग्रेस के टिकट पर केएन प्रधान चुनाव जीते थे।

रोड शो के रूट मे बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले रोड शो का रूट थोड़ा बदला गया है। अब रोड शो मिंटो हॉल से नहीं बल्कि मालवीय नगर तिराहे से शुरू होगा। इससे रोड शो की दूरी करीब 300 मीटर कम हो जाएगी। पहले यह 1.5 किलोमीटर था, जो अब 1.2 किमी का होगा। पीएम मोदी शाम 7 बजे भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।

Hot this week

राऊ में युवक-युवती के साथ रहने पर हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच

​इंदौर। शहर के राऊ इलाके में शनिवार रात उस...

सिवनी: खेत में गुल्ली बीनने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत

​बरघाट (सिवनी)। जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजाटोला...

मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बना: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ...

लटेरी में वनभूमि पर कब्जा करने की कोशिश नाकाम, ट्रैक्टर-कल्टीवेटर जब्त

​लटेरी (विदिशा)। वन विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई...

Topics

सिवनी: खेत में गुल्ली बीनने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत

​बरघाट (सिवनी)। जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजाटोला...

मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बना: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ...

भोपाल: छोटे तालाब में डूबने से मूक-बधिर किशोर की मौत

​भोपाल। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक...

भोपाल में नशीले सिरप की अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश: 5 इनामी आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। मध्यप्रदेश एसटीएफ को नशीले कफ सिरप के अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img