Wednesday, May 6, 2026
35.1 C
Bhopal

टीआई रातीबड़ सुदेश तिवारी के हत्थे चढ़ा बबलू चंबल

आरोपी को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका टीआई सुदेश तिवारी की रही
*घटना का विवरण:-* दिनॉक 11.07.2022 को रातीबड पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना ऐशबाग का कुख्यात बदमाश बबलू चम्बल ग्राम सिकन्दरा में रह कर फरारी काट रहा है एवं किसी भी समय कोई बडी बारदात को अंजाम दे सकता है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान सिकन्दरा मस्जिद के पास अफजल खान के घर के पीछे खेतों के पास पहुॅचा, तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागता हुआ दिखाई दिया उसे घेरकर फोर्स की सहायता से घेर कर पकड़ा।

हिकमत अमली से पूछताछ में उसने अपना नाम बबलू चम्बल उर्फ बबलू सोहेब पिता मरहूम मो0 फहीम उम्र 50 साल निवासी सुदामा नगर ऐशबाग रहना बताया, एवं थाना ऐशबाग से स्वयं का जिला बदर भी होना बताया। आरोपी की जामातलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर की लोडेड अधिया (कट्टा) मय 2 जिन्दा राउण्ड के मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर 25, 27 आर्म्स एक्ट, जिला बदर उल्लघन एवं अन्य प्रतिबंधात्क कार्यवाहियॉ की गई।

उल्लेखनीय है कि उक्त कुख्यात बदमाश के खिलाफ भोपाल शहर के गोबिन्दपुरा, ऐशबाग, जहॉगीराबाद एमपीनगर  शाहजहानाबाद, रातीबड आदि थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, लूट, वलबा, अड़ीबाजी, चाकूबाजी जैसे करीब तीन दर्जन अपराध दर्ज हैं। अपराधी को  कलेक्टर भोपाल द्धारा समाज में उसकी आपराधिक गतिविधियों के लगातार संचालन को देखते हुए जिला बदर किया गया था किन्तु बदमाश ग्राम सिकन्दरा थाना रातीबड जिला भोपाल रिस्तेदारों के यहॉ रूका हुआ था एवं कलेक्टर के जिला बदर के आदेश का उल्लंघन कर रहा था।

थाना रातीबड़ पुलिस द्धारा अपने मजबूत मुखबिर तंत्र के माध्यम से किसी बडी बारदात को कारित करने से पूर्व ही उक्त शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। वरिष्ठ अधिकारियों द्धारा सम्पूर्ण टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की गई।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रातीबड सुधेश तिवारी के अतिरिक्त उनि0 कोमल राय, प्र0आर0 सुरेन्द्र,शर्मा आर0 आलोक तिवारी, आर0 मुरारी शर्मा आर0 आशीष दुबे शामिल थे।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, समय रहते निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img