Friday, August 21, 2026
23.1 C
Bhopal

बेंगलुरु में बारिश ने तोड़ा 90 साल का रिकॉर्ड: आलीशान घर, बेंटले और बीएमडब्ल्यू कारें डूबीं

देश की सिलिकॉन सिटी बेंगलुरु में बारिश कहर बरपा रही है। कर्नाटक के CM ने कहा कि बारिश ने 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हालात ऐसे हैं कि शहर के रिहायशी इलाकों में आलीशान बंगले और लेक्सस, बेंटले, BMW व रेंज रोवर जैसी लग्जरी कारें आधा पानी में डूब गई हैं। अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। IT कंपनियों ने भी वर्क फ्रॉम होम की घोषणा की है।

बेंगलुरु में भारी बारिश के चलते सोमवार को 23 साल की लड़की की मौत हो गई। पानी भरी सड़क पर स्कूटी स्लिप होने के बाद उसने सपोर्ट के लिए पास लगे बिजली के खंभे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन खंभे से करंट लगने की वजह से उसकी जान चली गई। हादसा वाइटफील्ड इलाके में शाम को हुआ, जब लड़की अपने काम से लौट रही थी। इसके अलावा बेंगलुरु में दो पुलिसकर्मी बह गए, जिनकी पहचान मुंदरागी पुलिस स्टेशन से जुड़े महेश और निंगप्पा के रूप में हुई है।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img