Friday, August 21, 2026
23.1 C
Bhopal

एशिया कप से लगभग बाहर हुई टीम इंडिया

टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहुंचने की होड़ से लगभग बाहर हो गई है। श्रीलंका ने मंगलवार को खेले गए सुपर-4 के मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 72 रनों की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में चार विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।

आखिरी ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 7 रनों की जरूरत थी। अर्शदीप ने पहली चार गेंदों पर 5 रन ही दिए थे। पांचवीं गेंद पर बल्लेबाज शॉट नहीं खेल सका। विकेटकीपर ऋषभ पंत के पास रन आउट का मौका था लेकिन उनका थ्रो विकेट पर नहीं लगा। इसके बाद नॉन स्ट्राइकर एंड पर भी थ्रो नहीं लगा। इतने में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने दो रन ले लिए और मैच जीत लिया।
भारतीय टीम कागज पर अब भी फाइनल की होड़ में बरकरार है। लेकिन, इसके लिए कई चमत्कारों का एक साथ होना जरूरी है।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img