भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नई दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में आज भाजपा की एक अहम बैठक हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रमुख नेताओं के साथ उन 144 लोकसभा सीटों पर गहन विचार-विमर्श किया जिन्हें 2024 के आम चुनाव के मद्देनजर पार्टी के लिए कठिन माना जा रहा है। बैठक शाम 4:30 बजे शुरू हुई।





