Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल: रंजिश में पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने कराया युवती का रेप, होटल मालिक से ‘अफेयर’ बनी वजह

​

​भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में एक होटल की वर्तमान महिला रिसेप्शनिस्ट के साथ उसी होटल की पूर्व महिला कर्मचारी द्वारा घिनौनी साजिश रचकर सामूहिक दुष्कर्म कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं।

​साजिश के तहत होटल पहुंचे युवक

​पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय पीड़िता बी.कॉम ग्रेजुएट है। शुक्रवार रात ड्यूटी के दौरान दो युवक (बिट्टू और उसका साथी) होटल पहुंचे और कमरा बुक किया। कुछ देर बाद आरोपियों ने पानी न आने की शिकायत कर पीड़िता को कमरे में बुलाया। जैसे ही पीड़िता कमरे में पहुंची, आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया। आरोपी बिट्टू ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके साथी ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकतें कीं।

​‘मेरे बॉयफ्रेंड से दूर रहो’

​वारदात के दौरान होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट विनीता भी कमरे में पहुंच गई। उसने पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि वह होटल मालिक से दूर रहे। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं का एक ही व्यक्ति (होटल मालिक) के साथ संबंध है, जिसे लेकर विनीता रंजिश रखती थी।

​अपहरण कर ले गए स्टेशन बजरिया

​आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसे स्कूटी पर अगवा कर स्टेशन बजरिया इलाके में ले गए। होटल स्टाफ की सूचना पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर पीड़िता को बरामद किया। डरी-सहमी पीड़िता की काउंसलिंग के बाद शनिवार तड़के एफआईआर दर्ज की गई।

​पुलिस का बयान:

“मुख्य आरोपी महिला विनीता को हिरासत में ले लिया गया है। फरार दो युवकों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों पर रेप, अपहरण और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।”

— संजय सोनी, थाना प्रभारी (कोलार)

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img