आरोपी ओमेर मुख्तार मलिक का सहयोगी रहा हैं,आरोपी ओमेर मूलतःफतेहपुर उ.प्र. का है मूल निवासी। ● आरोपी ओमेर पूर्व में 40 कट्टो सहित हुआ था गिरफ्तार । ● आरोपी ने कुख्यात गुण्डा तोफिक शूटर को सप्लाई किये थे पिस्टल । ● आरोपी काफी लंबे समय से ठिकाना बदलकर काट रहा था फरारी । ● आरोपी से बरामद की गयी देशी पिस्टल । ● आरोपी लक्जरी गाड़ियो में घूमता था और करता था हथियारो का लेन-देन । ● वर्ष 2021 में हथियार की तस्करी में आरोपी ओमेर को किया जा चुका हैं गिरफ्तार। ● पूछताछ में तौफिक नें हथियार आरोपी ओमेर से लेना बताया । भोपाल : दिनांक 13.06.2022 – थाना क्राईम ब्रांच द्वारा भोपाल को संपत्ति संबंधी अपराधियो,ईनामी वारन्टियों की तलाश पतारसी में थाने से रवाना हुये। किलोल पार्क पर एक विश्वनीय मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कप्तान शादी हॉल गिन्नौरी तलैया के सामने ओमेर खान नामक व्यक्ति खड़ा हैं जो अवैध हथियार की तस्करी में क्राईम ब्रांच थाने से अप.क्र.150/2021 में फरार चल रहा हैं। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर प्राप्त दिशा निर्देशो के आधार पर मय हमराह स्टाफ के मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान कप्तान शादी हाल गिन्नौरी तलैया भोपाल पहुचे जहां पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने को हुआ जिसे घेराबंदी कर पकड़ा नाम पता पूछने पर आरोपी ने ओमेर खान पिता शफीक उजजमा खान उम्र 42 साल निवासी मकान नं 2676/1 अब्दुल हमीद वार्ड आधार ताल जबलपुर का होना बताया जिले मौके पर गिरफ्तार कर क्राईम ब्रांच थाने लेकर आये थाने पर धारा 27 साक्ष्य अधिनियम पर मेमो लेने पर आरोपी ने बताया अपने घर जबलपुर में घर की अलमारी में एक देशी पिस्टल दो जिंदा कारतूस रखना बताया । पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर न्यायालय से पीआर लेकर जबलपुर लेजाकर उसके घर अलमारी में से निकालकर एक देशी पिस्टल व दो जिंदा कारतूस बरामद किये गये । *विस्तृत विवरण-* आरोपी से पूछताछ की गई जिसके द्वारा बताया कि वह देशी पिस्टल व कारतूस बेचने के लिये ग्राहक की तलाश में भोपाल आया था हथियारो के संबंध में पूछने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किये। जो समस्त अवैध हथियार पाये गये । आरोपी कृत्य 25/27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में विधिवत जप्ती एवं गिरफ्तार किया गया । *गिरफ्तार आरोपी की जानकारी, शैक्षणिक योग्यता एवं आपराधिक रिकार्ड-* क्र नाम आरोपी पता शैक्षणिक योग्यता जाहिरा व्यवसाय पूर्व आपराधिक रिकार्ड 1 ओमेर खान पिता शफीक उजजमा खान उम्र 42 साल निवासी मकान नं 2676/1 अब्दुल हमीद वार्ड आधार ताल जबलपुर 8 कक्षा कबाड़े का काम करता हैं। 1.अपराध क्रमांक 47/12 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना गोरखपुर,जबलपुर 2. अपराध क्रमांक 185/13 धारा धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना जहागीराबाद भोपाल 3. अपराध क्रमांक 150/21 धारा धारा 25/27 आर्म्स एक्ट थाना क्राईम ब्रांच भोपाल जप्त पिस्टल व कारतूस *सराहनीय भूमिका –* उपरोक्त कार्यवाही मे थाना क्राइम ब्रांच के निरी.अनूप कुमार उइके , उनि शिवराज,सउनि राजेश जामलिया,सउनि जुबेर अहमद,प्र.आर.योगेन पंथी,प्र.आर सुमित शाह, राजेन्द्र राजपूत,म.आर.अनुराधा बघेल की सराहनीय भूमिका रही हैं।l




