Saturday, October 3, 2026
33 C
Bhopal

राहुल की ED के सामने पेशी, राहुल के घर पहुंची प्रियंका, ED ऑफिस के पास थ्री-लेयर प्रोटेक्शन

राहुल गांधी आज नेशनल हेराल्ड केस में ED मुख्यालय में 11:00 बजे पेश होंगे। राहुल की पेशी के पहले प्रियंका गांधी वाड्रा उनसे मिलने उनके घर पहुंचीं। ऐसी चर्चा है कि वह भी राहुल के साथ पैदल मार्च करके ED मुख्यालय जा सकती हैं। राहुल के साथ कांग्रेस के सांसद और अन्य नेता इस मार्च में शामिल होंगे। राहुल गांधी से जांच के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय से हिरासत में ले लिया है। पुलिस कांग्रेसियों को बस में बैठाकर ले गए।कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय से ED ऑफिस तक का रास्ता सील कर दिया है। ED दफ्तर के पास थ्री-लेयर सुरक्षा घेरा तैयार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया- पहले घेरे के पास ही भीड़भाड़ को रोका जाएगा। दूसरे लेयर को राहुल की गाड़ी क्रॉस करके जा सकते हैं। तीसरे लेयर के बाद उन्हें अकेले ही ED दफ्तर जाना होगा।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img