Monday, August 17, 2026
23.1 C
Bhopal

श्रद्धा कपूर का भाई सिद्धांत ड्रग्स केस में पकड़ाया

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई और एक्टर सिंद्धांत कपूर को बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धांत पर पार्टी में ड्रग्स लेने का आरोप है। बेंगलुरु पुलिस ने एमजी रोड स्थित होटल पार्क के पब में चल रही रेव पार्टी में रेड मारी थी। इस पार्टी में सिद्धांत को बतौर DJ बुलाया गया था। पार्टी में सिद्धांत समेत 6 लोग ड्रग्स टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इस मामले में उनके पिता ने अपने बयान में कहा कि ‘मैं केवल एक ही बात कह सकता हूं कि यह संभव नहीं है।’ड्रग्स का सेवन कहां किया अभी पता नहीं: DCPबेंगलुरु सिटी ईस्ट डिवीजन के DCP डॉ. भीमशंकर ने बताया कि इस मामले में अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह सभी ड्रग्स लेकर पार्टी में आए थे या फिर होटल में ड्रग्स ली गईं। सभी आरोपियों को उलसूर पुलिस स्टेशन लाया गया है।

Hot this week

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...

Topics

उत्कृष्ट कार्य के लिए भोपाल पुलिस के 150 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

​भोपाल: ​स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरीय पुलिस आयुक्तालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img