Friday, May 8, 2026
34.1 C
Bhopal

चोरी की गाड़ियों से सागौन तस्करी करने वाले पकड़ाए

क्राइम ब्रांच ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 4 मोटरसाइकिल, 1 ऑटो जब्त किया है। आरोपी ऑटो से घूमकर गाड़ियों की रैकी करते थे। पूछताछ में दोनों ने कबूला कि वे सागौन लकड़ी की तस्करी करने के लिए गाड़ियों की चोरी करते थे। लकड़ी राजस्थान में बेचते थे। रास्ते में पकड़े जाने पर बाइक छोड़कर भाग जाते। चोरी की गाड़ी होने की वजह से पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पाती थी।क्राइम ब्रांच के मुताबिक, सूचना मिली कि हबीबगंज नाका गोविन्दपुरा के पास दो लड़के संदिग्ध हालत में बाइक लेकर खड़े हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों से गाड़ियों के दस्तावेज मांगे। उन्होंने दस्तावेज दिखाने में टालमटोल किया। संदेह होने पर पुलिस उन्हें थाने लेकर पहुंची। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि गाड़ियां चोरी की हैं। आरोपियों की पहचान गल्ला मंडी के पास लटेरी के रहने वाली अरशद खान (20), निर्भय भील (31) के रूप में हुई।दो गाड़ियां जंगल में छिपा रखी थीपुलिस को आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दो गाड़ियां लटेरी के जंगल में छिपा रखी हैं। पुलिस इनकी निशानदेही पर दोनों गाड़ियां जब्त करने पहुंची। गाड़ियों की चोरी इन्होंने हबीबगंज, गोविन्दपुरा, खजूरी सड़क, अशोका गार्डन इलाके से की हैं। सवारी ऑटो को कोहेफिजा से चोरी करना बताया है।

Hot this week

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

भोपाल: एसी कोच में चढ़ने पर टीटीई ने बुजुर्ग महिला को जड़ा घूंसा, दांत टूटा

​भोपाल | रेलवे में मानवता को शर्मसार करने वाला...

Topics

करंट लगने से 7 साल की मासूम की मौत, आंधी में टूटकर जमीन पर गिरा था बिजली का तार

​भोपाल। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र के झिरनिया गांव...

नशे की हालत में एसिड पीने वाले फल विक्रेता की मौत

​भोपाल। राजधानी के टीलाजमालपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा...

उपमुख्यमंत्री श्री देवड़ा आज से प्रदेश के बाहर, 14 मई को भोपाल में करेंगे मुलाकात

​भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा आज, 8...

बदमाशों ने नवविवाहिता के गले से झपटा सोने का हार, पुलिस को दी चुनौती

​ग्वालियर। शहर में बेखौफ बदमाशों ने एक बार फिर...

मासूम से दरिंदगी करने वाले को 5 साल की जेल

​इंदौर। शहर की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने सात वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img