Tuesday, April 28, 2026
36.1 C
Bhopal

Bhopal Crime News: प्रेम प्रसंग के बाद शादी में असफल होने पर युवक ने लगाई फांसी

मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित सगार अभिनव हाइट्स में रविवार शाम को युवक ने फांसी लगा ली। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि वह जिस युवती से वह प्रेम करता था, उसकी कहीं और शादी तय हो गई थी। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम शव पीएम के लिए भेज दिया है।मृतक का पीएम कराया जा रहा है।

एएसआई शिवबाबू त्रिपाठी ने बताया कि सूरज साहू पिता राजकुमार साहू ( 24 वर्ष ) मूलत: गांव अल्हाड़ी, थाना बिछुआ, जिला छिंदवाड़ा का रहने वाला था। वह अपने भाई आशीष साहू और भाभी के साथ सागर अभिनव हाइट्स में किराए के फ्लैट में रहता था। सूरज भोपाल में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, जबकि बड़ा भाई आशीष सिविल इंजीनियर है और प्राइवेट कंपनी में काम करता है। आशीष ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा रूपेश साहू और चाची भी उनकी ही मल्टी के फ्लैट में किराए से रहते हैं।

अपने कमरे में लगाई फांसी

रविवार को जरूरी काम होने के कारण सूरज आॅफिस चला गया था। घर में सूरज और उसकी भाभी थी। भाभी ने दोपहर में काम किया और अपने कमरे में सो गई। शाम करीब पांच बजे नींद खुली तो उन्होंने चाय बनाई और चाय लेकर सूरज के कमरे तक पहुंची। इस दौरान पता चला कि सूरज का कमरा अंदर से बंद है। उन्होंने काफी कॉल किए लेकिन कॉल रीसिव नहीं हुई। घटना की जानकारी उन्होंने चाचा और चाची को दी। इधर आशीष को भी सूरज द्वारा दरवाजा नहीं खोलने की जानकारी मिल गई थी। वह भी घर पहुंच गया था। अनहोनी की आशंका होने पर दरवाजा तोड़ा गया तो सूरज का शव फांसी के फंदे पर लटका था। इस घटना के बाद पूरे परिवार में हडकंप मच गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

Hot this week

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

हॉस्टल में रहने वाले छात्र ने कुक से की ₹45 हजार की ठगी, पुलिस ने शुरू की तलाश

​इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का...

Topics

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img