Wednesday, July 22, 2026
27.9 C
Bhopal

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 552 लीटर अवैध शराब और 4 गाड़ियां जब्त

भोपाल। राजधानी भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शराब तस्करों पर बड़ा प्रहार किया है। सहायक आबकारी आयुक्त वीरेन्द्र सिंह धाकड़ के निर्देश और नियंत्रण कक्ष प्रभारी आर.जी. भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने 21 और 22 जुलाई को शहर में चार अलग-अलग जगहों पर छापे मारे। इस अभियान में कुल 552.75 लीटर अवैध देशी-विदेशी शराब और तस्करी में इस्तेमाल 4 गाड़ियां जब्त की गई हैं।


वर्ना कार से शराब बांटने निकला था पुराना तस्कर
पहली कार्रवाई 21 जुलाई को गांधी नगर के पंचवटी इलाके में हुई। मुखबिर से पुख्ता सूचना मिलने के बाद आबकारी टीम ने सादे कपड़ों में निगरानी की। जैसे ही जानकारी पुख्ता हुई, टीम ने घेराबंदी कर पुराने तस्कर राहुल यादव को एक वर्ना कार से रंगे हाथों पकड़ लिया। उसकी कार से 81 लीटर विदेशी शराब मिली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली गई।
पत्नी के घर मिला शराब का जखीरा
राहुल यादव की गिरफ्तारी के बाद टीम ने विकास कुंज (त्रिलंगा) स्थित उसकी पत्नी प्रीति के घर पर भी दबिश दी। यहाँ तलाशी के दौरान टीम को 411.75 लीटर महंगी विदेशी शराब का बड़ा जखीरा मिला। इस कार्रवाई में घर के पास खड़ी 3 अन्य गाड़ियों को भी आबकारी विभाग ने अपनी कस्टडी में ले लिया है।
दो अन्य ठिकानों पर भी हुई कार्रवाई
विभाग ने 22 जुलाई को दो और महत्वपूर्ण कार्रवाइयाँ कीं:

  • चंचल साहू के घर छापा: टीम ने चंचल साहू के मकान पर दबिश देकर 54 लीटर महंगी विदेशी शराब बरामद की।
  • स्कूटी से तस्करी: बरखेड़ी इलाके में अनिकेत शाक्य नाम के एक युवक को स्कूटी पर 6 पेटी देशी शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। विभाग ने शराब और स्कूटी दोनों जब्त कर ली हैं।
    आबकारी विभाग ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विभाग के अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ यह विशेष अभियान शहर में आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।
Oplus_131072

Hot this week

देवास: पुलिसकर्मी के बेटे ने मां-बेटे से ठगे 14.50 लाख रुपए, एसपी से शिकायत

​देवास: नौकरी या झांसे के नाम पर नहीं, बल्कि पारिवारिक...

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी: 5 साल से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​नर्मदापुरम: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले...

विदिशा: नीमताल चौराहे पर दुकान लगाने को लेकर हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थर चले

​विदिशा: शहर के व्यस्त नीमताल चौराहे पर सोमवार देर शाम...

Topics

देवास: पुलिसकर्मी के बेटे ने मां-बेटे से ठगे 14.50 लाख रुपए, एसपी से शिकायत

​देवास: नौकरी या झांसे के नाम पर नहीं, बल्कि पारिवारिक...

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी: 5 साल से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

​नर्मदापुरम: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले...

विदिशा: नीमताल चौराहे पर दुकान लगाने को लेकर हिंसक झड़प, लाठी-डंडे और पत्थर चले

​विदिशा: शहर के व्यस्त नीमताल चौराहे पर सोमवार देर शाम...

IPS स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर 3.92 लाख रुपए ले उड़े बदमाश

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित नर्मदापुरम रोड पर...

भोपाल में नकली ब्रांडेड सामान का भंडाफोड़, 10 लाख का माल जब्त

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने शहर में नकली ब्रांडेड उत्पादों के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img