भोपाल।सउनि महेन्द्र कुमार नामदेव व आरक्षक सतेन्द्र सिंह* के टिकट चेकिंग स्टॉफ के साथ *गाडी क्रमांक 12804 स्वर्ण जयन्ती एक्सप्रेस* से बीना से भोपाल आगमन समय 15.40 बजे व गाड़ी समय 15.45 बजे प्रस्थान हुई। *आरक्षक सतेन्द्र सिंह* द्वारा गाड़ी से उतरकर आरपीएफ पोस्ट भोपाल की तरफ आते समय *एक यात्री कोच एस-2 के गेट से लटक कर गाडी एवं प्लेटफार्म के बीच फसता हुआ दिखाई दिया।* उक्त आरक्षक द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए सूझबूझ एवं समझदारी का परिचय देते हुए त्वरित उक्त यात्री को *अन्य यात्रियों के साथ मिलकर गाडी एवं प्लेटफार्म के बीच से खींच कर सुरक्षित बाहर निकाला*। यात्री की पत्नी द्वारा अन्य यात्रियों की मदद से गाड़ी में चैन पुलिंग कर गाड़ी को रोका गया। यात्री से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम- *राजेश डागुर पुत्र अच्छेलाल डागुर उम्र-42 साल पुत्र निवासी- मनमोहन लाईब्रेरी के पास, अशोक चौक, अशोक नगर चार खम्बा चौक नागपुर मोबाईल-9373856495 बताया* एवं बताया कि वह भोपाल से नागपुर की यात्रा रह रहा है, जिसका *पीएनआर-2244361583 कोच एस-02 बर्थ नं. 26, 27* है। भोपाल स्टेशन से पानी लेकर चलती गाडी में चढते समय उसका पैर फिसल गया। यात्री को मामूली चोटें आयी, जिसके लिये उक्त यात्री से प्राथमिक उपचार हेतु पूछने पर मना किया एवं यात्री द्वारा पुनः यात्रा करने का आग्रह किया गया। यात्री को सकुशल बर्थ पर बैठाया एवं समय 15.56 बजे गाडी गन्तव्य को रवाना हुई। श्रीमानजी *आरक्षक सतेन्द्र सिंह* द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए अपनी सूझबूझ व समझदारी का परिचय देते हुए गाडी एवं प्लेटफार्म के बीच फंसे यात्री को सुरक्षित बाहर निकालकर अपने कर्तव्य का सजगता, सतर्कता पूर्वक निर्वहन करते हुए अति सराहनीय कार्य किया है।




