Wednesday, August 12, 2026
24.9 C
Bhopal

भोपाल पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’: 10 अवैध अहातों पर छापा, 73 गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और अवैध अहाता संचालकों के खिलाफ क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। पुलिस की 5 विशेष टीमों ने शहर के 10 अलग-अलग इलाकों में एक साथ दबिश देकर 73 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इन इलाकों में हुई कार्रवाई पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और एडिशनल सीपी मोनिका शुक्ला के निर्देश पर शनिवार को हबीबगंज, टीटी नगर, एमपी नगर, शाहजहांनाबाद, हनुमानगंज और चूनाभट्टी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में घेराबंदी की गई। सरकार द्वारा अहातों पर प्रतिबंध के बावजूद कई जगहों पर चोरी-छिपे शराब पिलाई जा रही थी।

पुलिस की सख्ती डीसीपी (क्राइम) अखिल पटेल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों पर आबकारी एक्ट की धारा 36 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान टीटी नगर और कमला नगर क्षेत्र से सर्वाधिक गिरफ्तारियां हुईं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों और अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

एक नज़र में कार्रवाई:

  • कुल टीमें: 05
  • छापेमारी वाले स्थान: 10
  • कुल गिरफ्तार: 73 आरोपी
  • मुख्य धारा: 36 बी आबकारी एक्ट

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img