Wednesday, August 19, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में रेपिस्ट को 20 साल की सजा

भोपाल में किशोरी से रेप के मामले में कोर्ट ने दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। यह सजा कुमुदिनी पटेल, पंद्रहवीं अपर सत्र न्यायाधीश ने सुनाई है। दुष्कर्मी की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पास से मिले सुसाइड नोट में शादी का वादा कर रेप करने और प्रताड़ित करने का खुलासा हुआ था। इस प्रकरण में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक दिव्या शुक्ला और ज्योति कुजूर ने पैरवी की थी।

6 साल बाद आया कोर्ट का फैसला

22 मई 2019 को पुलिस थाना तलैया में हमीदिया अस्‍पताल से नाबालिग की मौत की सूचना मिली थी। अस्पताल पहुंची पुलिस को पता लगा कि किशोरी ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। तब मृतका की बड़ी बहन और मां ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उनके घर के ऊपर वाली फ्लोर पर संदीप मालवीय रहता है। किशोरी और संदीप के बीच दोस्ती थी और दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। संदीप उसे प्रताड़ित करता था, आए दिन खुदकुशी के लिए उकसाता था।

शादी का झूठा वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए

मृतका के कमरे से पुलिस ने तलाशी के दौरान सुसाइड नोट बरामद किया था। जिसमें लिखा था कि आरोपी संदीप ने मुझ से शादी का झूठा वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी के लिए बोला तो कहने लगा कि मां और भाभी शादी करने के लिये तैयार नहीं हैं। संदीप के कारण ही मैं जान दे रही हूं। इसी आधार पर पुलिस ने मर्ग जांच के बाद रेप पास्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था।

Hot this week

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img