Thursday, May 7, 2026
37.1 C
Bhopal

लिपस्टिक से दीवार पर लिखा- मां मुझे बचा लो:भोपाल में फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता

भोपाल में एक नव विवाहिता ने शनिवार सुबह 5 बजे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसे लिपस्टिक से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा। इसमें तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। आखिरी में लिखा- मां मुझे बचा लो।

घटना वल्लभ नगर इलाके की है। दो महीने पहले ही उसने लव मैरिज की थी। इससे उसकी सास और नानी सास खुश नहीं थी। दोनों आए दिन प्रताड़ित करने के साथ ही तानाकशी करती थीं। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष के बयानों को दर्ज किया जाएगा। डिटेल बयानों में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

भाई बोला- बहन को मारकर फंदे पर लटकाया पुलिस के मुताबिक प्रियंका बमन पति कीविन (25) वल्लभ नगर बस्ती में रहती थी। 21 अप्रैल 2025 को शादी हुई थी। लव मैरिज की थी, पति फ्लैक्स प्रिंटिंग का काम करता है। मृतका के भाई निशांत ने बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि बहन ने क्यों और कैसे फांसी लगाई। संदेह है कि बहन को मारकर फंदे पर लटकाया गया है।

भाई ने कहा- सास और नानी सास करते थे प्रताड़ित प्रियंका ने लिपस्टिक से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार बेला दीदी (किराएदार), मम्मी (सास) और तनु दीदी हैं। इन्हीं लोगों ने मेरा जीना मुहाल कर रखा है। भाई का आरोप है कि बहन की नानी सास, सास ने उसे अधिक प्रताड़ित कर रखा था। घर में बातचीत के दौरान अकसर वह इस बात का जिक्र करती थी। उसकी सास शादी से खुश नहीं थी। उन्हें लगता था कि अरेंज मैरिज होती तो बेटे को दहेज ज्यादा मिलता।

Hot this week

एयरपोर्ट डायरेक्टर सुनील मग्गीरवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, PMO के दखल के बाद जांच शुरू

​इंदौर। देवी अहिल्या बाई होलकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर सुनील...

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...

Topics

भोपाल: करोड़ों की चपत लगाकर बिल्डर फरार, 14 लोगों से ठगी

​भोपाल। शहर के निशातपुरा इलाके में डुप्लेक्स दिलाने के...

मालीखेड़ी: कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

​भोपाल। राजधानी के मालीखेड़ी इलाके में बुधवार दोपहर एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img