Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

भाजपा नेता को बीच सड़क कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारे

विदिशा में भाजपा नेता और वकील विमलप्रकाश तारण को एक शख्स ने बीच सड़क जमकर पीटा। भाजपा नेता स्कूटी से कहीं जा रहे थे, उसी दौरान आरोपी ने उनकी कॉलर पकड़ी और लगातार चांटे मारने लगा

घटना शनिवार दोपहर स्टेशन रोड पर सिटी सेंटर के सामने की है। शनिवार रात को भाजपा नेता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी संजीव नामदेव उर्फ गांधी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने इस हमले की निंदा की। रविवार को शिवराज सिंह पीड़ित नेता से मिले।

भाजपा नेता तारण ने विधायक और केंद्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पर हमला कराने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

तीन तस्वीरें देखिए…

रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसका जुलूस निकाला।

पास खड़े दूसरे शख्स ने वीडियो किया रिकॉर्ड वीडियो में विमल प्रकाश तारण अपनी एक्टिवा पर बैठे दिख रहे हैं। तभी एक व्यक्ति उनके पास आता है और सीधे उन्हें तीन-चार थप्पड़ मार देता है। तारण अचानक हुए इस हमले का विरोध नहीं कर पाए। घटना को एक व्यक्ति मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड करता नजर आ रहा है।

अभिभाषक संघ ने कल बंद का आह्वान किया घटना के विरोध में अभिभाषक संघ ने सोमवार को बंद का आह्वान किया। वकील न्यायालयीन कार्य नहीं करेंगे। इधर, विपक्षी दलों ने इसे जंगलराज बताते हुए कहा कि जब सत्ताधारी दल के नेता ही असुरक्षित हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विधायक और सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पर आरोप भाजपा नेता विमल तारण ने कहा मैं शहर की समस्याओं को लेकर सोशल मीडिया पर आवाज उठाता हूं। चाहे विधायक हो, चाहे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष…या काम कराने वाले और भी लोग।

परसों ही मेरी श्याम सुंदर शर्मा से बहस हुई थी। उन्होंने मुझे देख लेने की धमकी भी दी थी। इसके बाद शनिवार दोपहर में एक व्यक्ति ने आकर मुझे चांटे मारे। उसने कहा कि मैं विधायक का आदमी हूं। पुलिस को इस मामले की जांच करना चाहिए और जो दोषी हैं। उस पर कार्रवाई करना चाहिए।

भाजपा नेता की पत्नी से केंद्रीय मंत्री से मांगी सुरक्षा विमल तरण की पत्नी ने शिवराज सिंह चौहान से सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर मेरे पति को कुछ हो जाता है तो उनका क्या होगा। इधर विमल तारण ने मंत्री से कहा कि आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने पर सुसाइड कर लूंगा। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान से मांग की इस घटना के पीछे साजिश की जांच होना चाहिए। शिवराज सिंह ने दंपती को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और पुलिस को मामले की जांच करके कार्रवाई करने कहा।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img