Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

कबाड़ के गोदाम में भीषण आग

ग्वालियर में रविवार रात बहोड़ापुर में एक कबाड़ा के गोदाम में अचानक आग लग गई। जब तक आग का पता लगा और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, आग की लपटें 20 फीट से ऊंची उठने लगी थीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कबाड़ा गोदाम में पॉलीथिन और प्लास्टिक भरा हुआ था। दमकल दस्ते ने रविवार रात 10 बजे तक करीब 12 फायरब्रिगेड पानी फायर कर दिया था।

80 फीसदी आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन प्लास्टिक और पॉलीथिन होने के कारण आग भी भी सुलग रही है, लेकिन खतरनाक नहीं है। गोदाम में आग से आसपास के मकान में दीवार चटक गई हैं। एसडीआरएफ की टीमों ने आसपास दीवार तोड़कर अंदर पहुंचकर आग पर काबू पाया है। आग में लाखों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आई है, लेकिन राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं है।

बहोड़ापुर स्थित पवनसुत कॉलोनी में संतो मुसलमान का प्लॉट है। इस प्लॉट को संजय गुप्ता ने किराए पर लेकर कबाड़ा का गोदाम बना रखा है। यहां से वह प्लास्टिक, पॉलीथिन व रबड़ का काम करता है। दीपावली के पहले संजय गुप्ता ने गोदाम में काफी मात्रा में पॉलीथिन व प्लास्टिक स्टोर किया था। आसपास रहने वालों ने इसका विरोध भी किया था और इसी तरह की घटना की आशंका व्यक्त की थी।

रविवार शाम 7 बजे के बाद अचानक गोदाम में आग लग गई। अंदर प्लास्टिक में आग तेजी से फैली और जब तक कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही आग की लपटें 20 से 25 फीट तक उठने लगी थीं। गोदाम से दीवार लगी होने के कारण दो मकान भी उसकी चपेट में आ गए। इन मकानों की दीवार गर्म होने से उसमें चटकन आ गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल दस्ते और पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आसपास के घर खाली कराए।

मालनपुर इंडस्ट्रियल एयरफोर्स स्टेशन को भी किया कॉल एक समय आग काबू में नहीं आ रही थी जिस पर मालनपुर इंडस्ट्री एरिया एवं एयरफोर्स स्टेशन को फायर बिग्रेड भेजने के लिए कॉल किया गया। कुछ ही देर में आग बुझती दिखी तो एयर फोर्स को मना कर दिया गया। मालनपुर से गाड़ी मौके पर पहुंच गई।

हालांकि तब तक 12 से अधिक गाड़ी पानी फेंककर आग बुझा दी गई थी। मौके पर एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल सहित चारों सीएसपी, नगर निगम फायर ब्रिगेड विभाग के नोडल अधिकारी अतिबल सिंह यादव समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। आग बुझने पर सबने राहत ही सांस ली।

दहशत में आ गए थे रहवासी जिस समय आग की लपटें 20 से 25 फीट हवा में उठ रहीं थी और आसपास के दो मकान की दीवार तक चटक गई थीं तो स्थानीय रहवासी दहशत में आ गए थे। रहवासियों का कहना था कि आसपास 40 से 50 घर हैं। जब गोदाम मालिक दीपावली से पहले रबड़, प्लास्टिक व पॉलीथिन स्टोर कर रहा था तो सभी ने विरोध किया था। इसकी शिकायत भी थी, लेकिन गोदाम मालिक ने किसी की नहीं सुनी थी।

एएसपी अनु बेनीवाल का कहना है

रिहायशी इलाके में आग लगी थी, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया है। कोई जनहानि नहीं है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img