माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) के कुलपति रहे बृजकिशोर कुठियाला फिर घिर गए हैं। 10 साल तक पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अपनी मर्जी का सिक्का चलाने वाले कुठियाला अपनी पत्नी की फ्लाइट टिकट और आईफोन के फेर में उलझ गए। उन्होंने यूनिवर्सिटी के खर्च पर पत्नी को फ्लाइट की टिकट दिलाई थी। आईफोन भी खरीदा था। जाते-जाते वे टूटा आईफोन जमा कर गए।आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (EOW) ने जब कुठियाला के खिलाफ हुई अलग-अलग शिकायतों की जांच में उन्हें क्लीन चिट देते हुए क्लोजर रिपोर्ट फाइल की, तो 11 अप्रैल को राजधानी की विशेष अदालत ने उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया। विशेष न्यायाधीश अमित रंजन समाधिया ने अपने फैसले में कहा कि अनुसंधान अधिकारी ने इस मामले की जांच ही ठीक ढंग से नहीं की। आइए जानते हैं आखिर वो कौन सी बातें हैं, जिस पर कोर्ट ने आगे जांच की जरूरत बताई है।पत्नी के लिए टिकट कराई, फंसे तो पैसे लौटाएअक्टूबर 2013 में पत्नी मधु कुठियाला के लिए 39,600 रुपए का फ्लाइट का टिकट यूनिवर्सिटी के अकाउंट से खरीदा। 4 महीने बाद कुठियाला के अकाउंट से ये पैसे यूनिवर्सिटी को चुका दिए गए। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि पद के दुरुपयोग का मामला तो यात्रा पूरी करते ही हो गया था। बाद में इस राशि को वापस करने से अपराध की गंभीरता कम नहीं होती। अनुसंधान अधिकारी ने ठीक ढंग से इसकी जांच ही नहीं की।




