Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

लॉज में दिखे लड़के-लड़कियां, लोगों ने देह व्यापार को आशंका

मुरैना की सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थिति एक लॉज का वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ युवक-युवती साथ दिख रहे हैं। वहीं एक युवक के हाथ में रुपए भी दिख रहा है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि यहां देह व्यापार की गतिविधियां चल रहीं हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में लिया गया है।

वीडियो आगरा–धौलपुर नेशनल हाईवे के पास का है। लॉज के आसपास रहने वाले लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लॉज में देह व्यापार की गतिविधियां चल रही हैं, जिससे यहां का माहौल खराब हो रहा है।

लोगों के मुताबिक, जब कोई व्यक्ति इस अवैध गतिविधि का विरोध करता है, तो लॉज संचालक के बाउंसर उन्हें डराते-धमकाते हैं।

लॉज में बने हैं केबिन वीडियो में छोटे आर्टिफिशियल केबिन (कमरे) दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं जिन्हें स्थानीय लोग बाउंसर बता रहे हैं। ये बाउंसर लॉज में एंट्री के पहले यहां आने वालों को पूरी तरह से चेक करते हैं उसके बाद ही अंदर जाने देते हैं।

वीडियो में दो लड़कियां दिख रही हैं। लोगों का कहना है कि ग्राहकों के आने पर पसंद के लिए लड़कियों को बाहर लाया जाता है, इन्हें भी इसीलिए लाया गया था। लड़कियों को देखने के बाद ही रुपयों की डील होती है।

इस बारे में एएसपी सुरेंद्र प्रताप सिंह डावर ने बताया

वीडियो सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला एवं पुरुष आपत्तिजनक हालत में दिखाई दे रहे हैं। जांच के लिए संबंधित थाना प्रभारी काे कहा गया है।

Hot this week

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

भोपाल में न्यूनतम वेतन को लेकर अस्थायी और आउटसोर्स कर्मचारियों का प्रदर्शन

​भोपाल: न्यूनतम वेतन की मांग को लेकर सोमवार सुबह 3...

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img