Tuesday, May 12, 2026
36.3 C
Bhopal

भोपाल में जीजा ने नाबालिग साली के साथ रेप किया

भोपाल के बागसेवनिया थाना इलाके में रहने वाली 14 साल की नाबालिग के साथ उसके जीजा ने रेप किया। वारदात को पीड़िता के ही घर में अंजाम दिया गया था। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर पिता उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसके प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी, अस्पातल पहुंची पुलिस ने पीड़िता के कथनों के आधार पर रेप की एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक 14 वर्षीय पीड़िता थाना क्षेत्र की एक बस्ती में रहती है। उसके पिता मजदूरी का काम करते हैं। मां मानसिक विक्षिप्त हैं। अक्टूबर महीने में पीड़िता घर में अकेली थी। तभी उसका जीजा घर आया। किशोरी को घर में अकेला देखकर उसने डरा धमकाकर पीड़िता के साथ रेप किया। किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के डर के कारण उसने घटना के संबंध में किसी को जानकारी नहीं दी। शनिवार को पीड़िता के पेट में दर्द और उल्टियां होने लगीं। तब उसे पिता अस्पताल लेकर पहुंचे।

पीड़िता की काउंसलिंग कराई, बयान दर्ज किए

जहां चेकअप के दौरान उसकी प्रेग्नेंसी की पुष्टि हुई। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने पीड़िता की काउंसलिंग कराई और कथन दर्ज किए। जिसमें आरोपी की तमाम करतूतों का खुलासा किशोरी ने किया। उसके बयानों के आधार पर आरोपी जीजा के खिलाफ रेप पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

Hot this week

अशोका गार्डन: बीए की छात्रा ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में एक 19...

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

भोपाल: बाइक टकराने के मामूली विवाद में खूनी खेल, युवक की चाकू मारकर हत्या

भोपाल के छोला मंदिर इलाके में बाइक टकराने जैसी...

Topics

अशोका गार्डन: बीए की छात्रा ने हाथ की नस काटकर की खुदकुशी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में एक 19...

भोपाल: पारिवारिक कलह में पिता ने बेटे पर दागी गोली, बाल-बाल बचा किशोर

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में...

एसपी ऑफिस में रेप पीड़िता ने खुद पर चाकू ताना, मची अफरा-तफरी

​ग्वालियर। सोमवार को ग्वालियर एसपी कार्यालय में उस वक्त...

भोपाल: कल 45 इलाकों में बिजली गुल, समय पर निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। शहर के करीब 45 प्रमुख इलाकों में मंगलवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img