Wednesday, November 11, 2026
20.1 C
Bhopal

कोर्ट रूम के बाहर मारपीट, झूमाझटकी

इंदौर के जिला कोर्ट में एक एलआईसी एजेंट और उसके रिश्तेदार के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर एफआईआर की है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।पुलिस के मुताबिक शनिवार को राजेश चौहान निवासी आराधना नगर एरोड्रम की शिकायत पर पुलिस ने मयूर पुत्र श्यामलाल सोलंकी निवासी विनोबा नगर के खिलाफ मारपीट और झूमाझटकी को लेकर एफआईआर की है। राजेश ने बताया कि वह एलआईसी एजेंट का काम करते हैं। वह जिला कोर्ट में अपनी पत्नी दुर्गा,बेटे और जीजा जय के साथ कोर्ट नंबर 6 में गए थे।

इस दौरान कोर्ट से रूम से बाहर निकले तो वहां पर मयूर सोलंकी अपने साथियों के साथ आया और गलियारे में लेकर गया और कहा कि तुमने हमारी महिला थाने में शिकायत क्यों की। इसके बाद उसने अपशब्द कहते हुए मारपीट की।

वह जीजा के साथ मारपीट करने लगे। राजेश ने कहा कि जब उन्होंने बचाव किया तो उनका भी गला दबा दिया और जमीन पर गिराकर मारपीट की। इस दौरान गले से सोने की चेन मौके पर ही गिर गई। इस दौरान आवाज सुनकर वहां अन्य लोग आ गए। वहां मयूर सोलंकी ने धमकी दी। मामले में थाने जाकर पुलिस को जानकारी दी। जिसमें लिखित शिकायत लेने के बाद मामले में एफआईआर की गई।

Hot this week

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

Topics

भोपाल: 8 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 6 महीने से था फरार

भोपाल। राजधानी की खजूरी सड़क थाना पुलिस को एक...

अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, कार्रवाई से बचने माफिया ने दुकान फूंकी

गोटेगांव (नरसिंहपुर): गोटेगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव में...

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर महिला क्लर्क से छेड़छाड़ का आरोप, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर...

फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज

कोलारस (शिवपुरी)। सोशल मीडिया पर मुस्लिम समाज को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img