Saturday, June 20, 2026
36 C
Bhopal

भोपाल में दबंगों ने महिला को घर से निकाला

भोपाल के अयोध्या नगर इलाके में रहने वाली महिला को दबंगों ने घर से निकालकर सामान बाहर फेंक दिया। जिससे सामानों में टूट-फूट हुई है। कई सामान गुम हो गए। घटना शुक्रवार सुबह 9:30 बजे की है। इसके बाद महिला और उनकी भांजी ने पूरी रात खाली कराए गए घर के बाहर सड़क पर बिताई। उनका सामान अब भी सड़क पर पड़ा है।

महिला का कहना है कि थाने में पुलिस आरोपी का पक्ष लेती रही। मेरे कहे अनुसार रिपोर्ट नहीं लिखी और साधारण धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

5 लाख रुपए हुआ था मकान का सौदा

पीड़ित सुषमा पंद्रे (50) ईडब्ल्यूएस 29 एच सेक्टर अयोध्या नगर में रहती हैं। उन्होंने बताया कि 2002 से इसी मकान में रह रही हैं। आरोपी वीर सिंह और निहाल सिंह पिता-पुत्र हैं। उनसे 2002 में मकान का सौदा पांच लाख में हुआ था। रकम को किश्तों में देने की बात तय हुई थी।

रकम पूरी होने पर रजिस्ट्री कराना भी तय हो गया था। पांच हजार रुपए महीने के हिसाब से आरोपी को करीब तीन लाख रुपए चुका चुकी हैं। मकान के रेट बढ़ जाने पर आरोपी की नीयत खराब हो चुकी है। बीते कई सालों से आरोपी मकान का पैसा भी नहीं लौटा रहे और घर खाली करने का दबाव बना रहे थे।

न्यायालय में विचाराधीन है केस

सुषमा ने बताया जालसाजी को लेकर उन्होंने कोर्ट में प्राइवेट कम्प्लेन फाइल की है, जो विचाराधीन है। इसके बाद भी आरोपी वीर सिंह, उसका पुत्र निहाल सिंह, पोता रिंकू सिंह और गुड्‌डी बाई अन्य लोग जबरन घर में घुस आए। सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। बचाव करने आई भांजी काजल को भी पीटा। घर का पूरा सामान बाहर निकालकर फेंक दिया। इस दौरान कई कीमती सामान टूटा और गुम हो गया।

पुलिस ने साधारण धाराओं में किया केस

शुक्रवार शाम को पुलिस ने गुड्‌डी बाई, वीर सिंह और निहाल सिंह सहित अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उनका सामान भी चोरी कर ले गए हैं, पुलिस ने केवल मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

थाना प्रभारी बोले तत्काल केस दर्ज किया

अयोध्या नगर में थाना प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया कि शिकायत मिलते ही तत्काल एफआईआर दर्ज की थी। महिला के बताए घटनाक्रम अनुसार धाराएं लगाई हैं। केस की जांच की जा रही है। आरोपी वीर सिंह, रिंकू और निहाल को हिरासत में ले लिया है। महिला सहित सभी आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

Hot this week

भोपाल: मंगेतर की साजिश से टूटी शादी, अपमान से आहत युवक ने की आत्महत्या

​भोपाल। राजधानी की रतनपुर कॉलोनी (करोंद) में एक दर्दनाक...

जमीन के नाम पर दो भाइयों से 35 लाख की धोखाधड़ी, फर्जी एग्रीमेंट बनाकर की ठगी

​ग्वालियर। ठाटीपुर थाना क्षेत्र में जमीन बेचने के नाम...

सीमांकन और नामांतरण के बदले घूस मांग रही पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार

​ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को तानसेन तहसील के...

मंदिर में प्रवेश पर रोक से था नाराज, आरोपी ने की कैलाश मोदी की हत्या

​इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की गुरुनानक कॉलोनी में हुए...

भोपाल: हबीबगंज पुलिस ने दबोचा शातिर चोर, 2 लाख का माल बरामद

​भोपाल। हबीबगंज थाना पुलिस ने चोरी की दो वारदातों...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img