Saturday, October 3, 2026
21.5 C
Bhopal

भोपाल के न्यू मार्केट में बदमाशों के आतंक का CCTV

भोपाल के न्यू मार्केट में यूवानी एक्सक्लूसिव शोरूम पर बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी। वारदात हिस्ट्रीशीटर बदमाश और उसके गुर्गों ने की है। आरोपियों ने देर रात दो बंद दुकानों को निशाना बनाया है। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात की है। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना के बाद इलाके के कारोबारियों ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं। आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

आदित्य सिंह परिहार (34) न्यू मार्केट में यूवानी एक्सक्लूसिव नाम से ब्राइडल ड्रेस का शोरूम संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि हर रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद घर गए थे। देर रात दो बाइकों पर सवार होकर करीब चार युवक आए। आरोपी कुछ देर यहां वहां देखते रहे और सुनसान होने का फायदा उठाते हुए उन्होंने उनकी दुकान के शो केस के कांच फोड़ दिए। इसके बाद साइड की एक बंद दुकान के फ्लैक्स फाड़ दिए। सभी आरोपी हाथों में तलवार और छुरियां थामे हुए थे। कारोबारी का कहना है कि आरोपियों से कोई पुरानी रंजिश नहीं है, वे केवल दहशत फैलाने के इरादे से तोड़फोड़ कर फरार हुए हैं।

अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज आदित्य की शिकायत पर टीटी नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। फरियादी की ओर से पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे गए हैं। पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे कैमरों में कैद हुआ है।

इंदौर पुलिस का भी वांटेड है आरोपी आदित्य के मुताबिक उन्होंने स्वयं तस्दीक कर मुख्य आरोपी की पहचान की है। आरोपी मोनू ठाकुर भोपाल के नया बसेरा का रहने वाला है। हिस्ट्री शीटर बदमाश है और बाइक चोरी के मामले में इंदौर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हाल ही में उसने कमला नगर थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला भी किया था।

Hot this week

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

शाहपुरा में मामूली विवाद पर ऑटो चालक ने रैपिडो ड्राइवर पर किया चाकू से हमला

​भोपाल: शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र के सी सेक्टर में...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

बिजली करंट से वकील की मौत: वकीलों और युवाओं ने निकाला मशाल जुलूस, एफआईआर में नाम जोड़ने की मांग

​भोपाल: भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री और अधिवक्ता दिव्यऋषि...

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img