Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

भोपाल में बारात में बवाल, युवकों ने की पत्थरबाजी

रविवार देर रात बाग-ओ-बहार मैरिज गार्डन में विवाह समारोह के दौरान बाहर हुए विवाद के बाद 10–12 युवक अंदर घुसकर पत्थरबाजी करने लगे। वे गाली-गलौज करते हुए बर्तन से हमला करने की कोशिश करते दिखे। इस दौरान दो लोग घायल हो गए। मामले में कोहेफिजा पुलिस ने आरोपी तस्लीम, फैसल, मुस्तकीम, अजगर, अली, नईम, शाजिल, फहद, मुजीब के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

बाहर पान गुमटी पर कहासुनी से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार बारात के कुछ युवक पान की गुमटी से सामान लेकर पैसे दिए बिना आगे बढ़ गए। इस पर गुमटी संचालक की उनसे बहस हो गई। उसने अपने परिजनों को बुला लिया और मामला बढ़ गया। वही शादी में आए लोगों ने बताया कि विवाद बाहर गुमठी वाले और किसी अन्य युवक का था, जो शादी गार्डन में घुस गया, जिसके बाद गुमठी वाले के साथ मिलकर उसके परिजन सभी शादी समारोह में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी।

वीडियो आया सामने

वीडियो में कुछ युवक मैरिज गार्डन के बाहर व अंदर पत्थर मारते और गाली-गलौज करते साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई देता है और मेहमान जान बचाकर इधर-उधर भागते दिखाई देते हैं।

दो युवक घायल, झारे से हमला

मारपीट के दौरान बुधवारा निवासी शहजादे के सिर पर खाना बनाने वाले झारे से हमला किया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं एक अन्य युवक भी जख्मी हुआ है। दोनों को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस बोली- फुटेज खंगाल रहे हैं

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी के शुक्ला ने बताया दो युवकों को चोट आई है। किसी महिला को चोट नहीं है। हमने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। देर रात तक समारोह स्थल के आसपास तनाव की स्थिति बनी रही।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img