Sunday, November 15, 2026
28.1 C
Bhopal

अद्भुत कार्य है पौधा लगाना, पौधे को सींचना जीवन को सींचने से कम नहीं : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पौधे लगाने का कार्य अद्भुत है। यह सिर्फ पौधा लगाने और उसे सींचने का काम नहीं बल्कि जीवन को सींचने का काम है। वृक्ष हैं तो हम हैं। सामाजिक संगठन इस कार्य में पूरा सहयोग दें। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज श्मायला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में सामाजिक संस्था भारत गृह निर्माण सहकारी संस्था, जे.के. रोड के पदाधिकारियों के साथ पौध-रोपण कर रहे थे। आज पीपल और नीम के पौधे लगाए गए।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आयुक्त नगर निगम भोपाल से रहवासी संघों की गतिविधियों और स्वच्छता अभियान के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इन कार्यों के सुचारू संचालन और देख-रेख के निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री श्री चौहान को संस्था की श्रीमती दिव्या अत्री, श्रीमती अल्पना झा, श्रीमती पल्लवी शर्मा, श्रीमती कविता सोहाने, श्रीमती सुषमा चौकसे ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। करीब 300 रहवासी परिवारों की इस सोसाइटी ने स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया है। नगर निगम भोपाल ने गत वर्ष संस्था को पुरस्कृत भी किया। क्षेत्र के उद्यानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर संस्था द्वारा पौध-रोपण किया जाता है।मुख्यमंत्री श्री चौहान और संस्था द्वारा आज लगाए गए पौधों में पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। नीम का पेड़ एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर और सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है।

Hot this week

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...

अमूल और सांची के बाद मदर डेयरी का दूध भी महंगा, 2 से 4 रुपए तक बढ़े दाम

​भोपाल। अमूल और सांची के बाद अब मदर डेयरी...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

Topics

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...

भोपाल में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार से जवाबदेही की मांग

भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए...

होटल में पकड़े जाने के डर से टीन शेड पर कूदे युवक-युवती, फर्जी आईडी पर बुक किया था कमरा

​भोपाल। ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र स्थित हिमतारा होटल में हिंदू...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img