Tuesday, May 19, 2026
38.8 C
Bhopal

मुन्ना यादव के अवैध निर्माण पर चला मामा का बुलडोजर

जबलपुर – बदमाश के अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुल्डोजर।पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर हुई बदमाश पर कार्रवाई।शासकीय भूमि पर जमा रखा था बदमाश ने अपना कबजा।कुख्यात बदमाश मुन्ना यादव के अवैध निर्माणों पर की गई कार्रवाई।पनागर थाना अंतर्गत शासकीय भूमि पर कर रखा था कब्जा।450 वर्ग फुट जमीन पर अवैध एवं अधिकृत रूप से बनाई गई दुकानों को किया गया जमीदोज।5 लाख रूपये की लागत से किए गए अवैध कब्जे को प्रशासन ने किया ध्वस्त।1 करोड़ रूपये कीमती 10 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बदमाश द्वारा खेती किसानी और ईट भट्ठे का किया जा रहा था संचालन, प्रशासन ने कार्रवाई कर जमीन कराई मुक्त।जबलपुर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा कार्रवाई के दौरान रहे मौजूद।बदमाश के खिलाफ 1 दर्जन से ज़्यादा अपराधिक मामले है दर्ज।कार्रवाई में विवाद की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल किया गया था मौके पर तैनात।जबलपुर में में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लगातार की जा रही बदमाशों के अवैध निर्माण और कब्जे पर कार्रवाई।जबलपुर क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई से बदमाशों में मची खलबली।जबलपुर में लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध शराब बिक्री, अवैध मादक पदार्थ की बिक्री और महिला संबंधित अपराधो में आई गिरावट।पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को दिए है सक्त निर्देश।किसी भी तरह के अपराधों पर न दे ढिलाई, करें तत्काल कार्रवाई।

Hot this week

ऑनलाइन दवाओं के विरोध में कल प्रदेश भर के मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

​भोपाल। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में कल, 20...

जिला बदर के आदेश की धज्जियां उड़ाने वाले 9 बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

​भोपाल। शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों...

एक्ट्रेस ट्विशा मौत मामला: पीएम रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत...

भोपाल: शाही पिंड रेस्टोरेंट पर आबकारी का छापा, 10 लाख से अधिक की अवैध शराब और वाहन जब्त

​भोपाल। राजधानी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img