Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

MP में छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार:शिवराज की घोषणा- कॉलेज जाने वाले छात्राओं को दो किश्तों में देंगे पैसे

कार्यक्रम में सीएम ने कन्या पूजन किया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 की घोषणा की। अब जो लड़की 12वीं पास कर कॉलेज में जाएगी, तो 25 हजार रुपए अलग से छात्रा को दिए जाएंगे। यह राशि दो किश्तों में मिलेगी। एडमिशन लेने पर साढ़े 12 हजार और पढ़ाई करने पर दूसरी किश्त मिलेगी। इसके अलावा डॉक्टर बनने में प्राइवेट कॉलेज में पढ़ी, तो उसकी फीस भी सरकार भरेगी।ये घोषणा मुख्यमंत्री ने रविवार को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय उत्सव में की। कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने लाडली लक्ष्मियों पर फूल बरसा कर स्वागत किया। इसके बाद कन्या पूजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या लाडली लक्ष्मी मौजूद हैं। इसके अलावा सभी जिले, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर तक लाडली लक्ष्मियाें से सीएम वर्चुअली माध्यम से जुड़े हें। मुख्यमंत्री लाडली बेटियों से लगातार संवाद कर सकें, इसलिए लाडली ई-संवाद ऐप का लोकार्पण किया।वर्ष 2007 से अब तक 42.08 लाख से अधिक बालिकाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है। कक्षा 6, कक्षा 9वीं, कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं में प्रवेशित 9.05 लाख बालिकाओं को 231.07 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ देने के लिए बालिका शिक्षा की निरन्तरता को किया गया सुनिश्चित गया है।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img