Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

भोपाल में बिजली कंपनी अफसर पर रेप का केस

भोपाल के मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (ईई) लक्ष्मी नारायण पाटीदार के खिलाफ अशोका गार्डन पुलिस ने रेप का केस दर्ज किया है। महिला से अफसर कहता था कि अगर उसे छूने नहीं दिया, तो वह मर जाएगा। महिला का आरोप है कि शादी की बात करने पर वह मांग भी भरता था। महिला का कहना है कि बिजली कंपनी के गोविंदपुरा स्थित डिविजन ऑफिस और अन्य जगह दो साल तक दुष्कर्म किया।अशोका गार्डन पुलिस ने बताया कि 27 साल की महिला ऐशबाग इलाके में रहती है। महिला का कहना है कि ढाई साल पहले उसकी मुलाकात लक्ष्मी नारायण पाटीदार से बिजली कंपनी के ऑफिस में हुई थी। दोनों की दोस्ती हो गई। पाटीदार अगस्त 2020 में उसे केरवा डैम घुमाने ले गए। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने शादी का झांसा भी दिया। मैसेज और वॉट्सऐप पर बात होती थी। महिला का कहना है कि अफसर महादेव पानी, सीहोर, भोजपुर, भीम बैटका और रात में सुनसान रोड पर घुमाने ले जाते थे। उससे यहां पर ज्यादती करते थे।मंगलसूत्र पहनाया, फोटो नहीं खींचने दीमहिला ने आरोप लगाए कि पाटीदार ने उसकी मांग भरी और मंगलसूत्र भी पहनाया, लेकिन फोटो नहीं खींचने दिए। पाटीदार कहता था कि मैं तुम्हारा पति हूं, अगर मुझे छूने नहीं दिया, तो मैं मर जाऊंगा।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img