Friday, August 21, 2026
24.1 C
Bhopal

अपराधी आसमान में हो या पाताल में बच नहीं पाएगा :गोविंद सिंह राजपूत

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता के घर पहुंचे राजस्व एवं परिवहन मंत्री

2लाख 25हजार की दी सहायता राशि

पीड़ित परिवार के साथ है सुरखी का हर नागरिक और पूरा भाजपा परिवार है :गोविंद सिंह राजपूत

जैसीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुस्कृत पीड़िता युवती के परिजनों से मिलने पहुंचे राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत जी ने पीड़िता के परिजनों को 2लाख 25 हजार की आर्थिक सहायता देते हुए पीड़ित युवती के लिए अच्छे से अच्छा इलाज मुहैया कराने का आश्वासन दिया ।श्री राजपूत ने कहा कि अपराधी चाहे आसमान में हो या पाताल में हम उसे खोज निकालेंगे और कड़ी से कड़ी सजा कानून उसे देगा । पीड़ित परिवार के साथ सुरखी विधानसभा क्षेत्र तथा भाजपा परिवार है हर समय उनकी मदद के लिए हम लोग तैयार हैं ।ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा श्री राजपूत ने एसपी तथा कलेक्टर को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्तार हो जाना चाहिए राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने क्षेत्रवासियों से भी अपील की है कि जिसे भी आरोपी के संबंध में कोई भी सूचना मिले पुलिस अधिकारियों को सूचित करें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा हमें हर हाल में समाज के ऐसे दरिंदों को सलाखों के पीछे पहुंचाना है।

पीड़ित युवती की ली सारी जिम्मेदारी
राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत जी ने पीड़ित युवती के इलाज की सारी जिम्मेदारी लेते हुए परिजनों को आश्वासन दिया कि इलाज के अलावा जो भी आवश्यकता होगी वह पूरी की जाएगी श्री राजपूत ने पीड़िता की पूरी जिम्मेदारी लेते हुए परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

Hot this week

शर्मनाक: दोपहर 2.35 बजे ही स्कूल पर लटक गया ताला, नशे में पहुंचे शिक्षक को जिपं उपाध्यक्ष ने लगाई फटकार

​भोपाल। राजधानी के अरवलिया पंचायत स्थित परवलिया सानी प्राथमिक...

भोपाल: 1.20 करोड़ के लालच में किशोर की हत्या, साक्ष्य जुटाने आरोपी के घर पहुंची पुलिस

​भोपाल। राजधानी के छोटे तालाब (धोबीघाट) के पास हुए...

Topics

मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में घर नहीं मिलता: पूर्व IAS नियाज खान

​भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी और लेखक...

कटनी सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर धोखाधड़ी व पद के दुरुपयोग का केस दर्ज

​कटनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img