Thursday, September 3, 2026
21.1 C
Bhopal

ढाई महीने में दूसरी बार फिसले CM शिवराज:उत्तराखंड के सीढ़ियों से गिरे, मुस्कुराए और चल दिए

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीढ़ियों से फिसलकर गिर पड़े। साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया और फिर सभी चल दिए। CM शिवराज 18 अप्रैल को उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के भतीजे के रिसेप्शन में पहुंचे थे। ढाई महीने पहले भी वे फिसल गए थे। तब उनके पैर में चोट आई थी। वह हादसा एमपी के सीहोर जिले के प्रवास के दौरान हुआ था।रिसेप्शन काशीपुर के उधम सिंह नगर के होटल में था। इसमें शरीक होने के लिए कई राज्यों से BJP के मुख्यमंत्री और बड़े नेता आए हुए थे। CM शिवराज भी पहुंचे थे। जैसे ही वह मेन गेट से आगे बढ़े और रिसेप्शन हॉल में जाने वाली सीढ़ियों पर पहुंचे, तभी उनका पैर फिसल गया। शिवराज सिंह चौहान को उत्तराखंड BJP के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत उठा लिया। उठने के बाद CM मुस्कुराकर आगे चल दिए।

Hot this week

भोपाल: कोहेफिजा के साजिदा नगर में उत्पात मचाने वाले बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

​राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित साजिदा नगर में...

Topics

160 रु. का बोनस देकर 12 लाख की ठगी

​भोपाल (बागसेवनिया) साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टो निवेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img