मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिन के दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। 14 मई से शुरू हो रहे ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे के दौरान भी वह वाराणसी में ही होंगे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने और आपसी सौहार्द न बिगड़े, प्रशासनिक स्तर इसकी मुकम्मल तैयारी में जुटा है। आज प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ सीएम योगी बैठक करेंगे।
हालांकि आधिकारिक तौर पर बताया गया है कि जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित वाराणसी दौरे की तैयारियों को देखते हुए सीएम आज वाराणसी आ रहे हैं। सीएम के आने से पहले ही प्रशासन बैठक की तैयारियों में जुट गया है।




