Sunday, November 15, 2026
23.1 C
Bhopal

शिक्षा मंत्री बोले-बहू को हमसे 1% तकलीफ नहीं थी

स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इंदर सिंह परमार की बहू सविता परमार के शव का बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान मंत्री के परिवार और समर्थक चारों ओर थे। लोगों को अस्पताल से लेकर अंतिम संस्कार के दौरान जेब से मोबाइल तक नहीं निकालने दिया गया। पूरे पोचानेर में आत्महत्या का जिक्र तो था, लेकिन कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था।सुसाइड के एक दिन बाद मंत्री ने बातचीत में कहा कि हमने सविता के नाम पर ही जमीन ली। एक करोड़ रुपए का कर्ज लिया। उसी के नाम पर वेयरहाउस है। हमारे मन में यदि कुछ होता तो ऐसा क्यों करते? मैं भी चाहता हूं कि पूरे मामले की अच्छे से जांच हो जाए।मंत्री ने कहा- पेंटिंग में रुचि, योग में डिप्लोमा, फिर भी सुसाइडमंत्री ने बताया कि पेंटिंग में रुचि रखने वाली ग्रेजुएट सविता इस समय योग में डिप्लोमा कर रही थी। 2019 में जब शादी हुई, तब वो इंदौर में पढ़ रही थी। दो साल से ही तो आना-जाना हुआ था। न ही मायकेवालों से उसने कोई शिकायत की थी और न ही हमसे। एक प्रतिशत भी तकलीफ हमारे परिवार से नहीं थी। बेटा देवराज (पति) सिक्योरिटी एजेंसी और खेती का काम करता है, उसकी तरफ से भी कोई बात नहीं मिली।पति ने नहीं दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में भी नहीं दिखासविता को पति देवराज सिंह परमार ने मुखाग्नि नहीं दी, न ही वह मंत्री के घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित श्मशान घाट तक अंतिम यात्रा के दौरान दिखा। इसे लेकर मंत्री से जुड़े लोगों का कहना था कि वह गम में बेहोश हो गया है। तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि सविता को मुखाग्नि मंत्री के भाई के लड़के ने दी।

Hot this week

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

भोपाल में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से युवा महिला पत्रकार की मौत

भोपाल। राजधानी के भदभदा चौराहे पर रविवार सुबह करीब...

मासूम से दरिंदगी करने वाले आरोपी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की सजा

भोपाल। राजधानी की एक विशेष अदालत ने 5 वर्षीय...

Topics

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...

मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन पर छेड़छाड़ का आरोप, महिला ने थाने में की शिकायत

रीवा। श्यामशाह मेडिकल कॉलेज के पूर्व डीन और मेडिसिन...

जनसंवाद कार्यक्रम से गायब रहना पड़ा भारी, चूनाभट्टी थाना प्रभारी निलंबित

भोपाल। पुलिस कमिश्नर के जनसंवाद कार्यक्रम में गैरहाजिर रहना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img