Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

1 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया कंप्यूटर ऑपरेटर:भोपाल लोकायुक्त ने की कार्रवाई

रायसेन जिले के बाड़ी नगर परिषद के कंप्यूटर ऑपरेटर को एक लाख रिश्वत लेते हुए भोपाल में पकड़ा गया। भोपाल लोकायुक्त ने कंप्यूटर ऑपरेटर शुभम जैन को एक लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। मामले में लोकायुक्त पुलिस ने सीएमओ बद्री प्रसाद शर्मा सहित एक अन्य कर्मचारी जयकुमार को दोषी पाए जाने पर आरोपी बनाया है। लोकायुक्त ने यह कार्रवाई शुक्रवार शाम को भोपाल के एमपी नगर जोन स्थित बापू की कुटिया के पास की।

जमा अमानत राशि निकालने के लिए मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार आवेदक ठेकेदार राजेश मिश्रा ने साल 2021 में नगर परिषद बाड़ी में श्मशान घाट का निर्माण कराया गया था। जिसका भुगतान 2023 में कर दिया गया था। राजेश ने निर्माण कार्य के टेंडर के साथ अमानत के रूप में 3 लाख 40 हजार की एफडी जमा की थी। जिसे सीएमओ बद्री प्रसाद शर्मा ने रिलीज करने के नाम पर एक लाख की रिश्वत मांगी थी।

सीएमओ रिश्वत देने का दबाव बना रहा था

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (विशेष पुलिस स्थापना भोपाल) ने शिकायत का सत्यापन लोकायुक्त भोपाल के प्रभारी पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत अवस्थी ने उप पुलिस अधीक्षक संजय शुक्ला से कराया। शिकायत के सत्यापन के दौरान पाया गया कि आरोपी सीएमओ बद्री प्रसाद शर्मा, शुभम जैन और जयकुमार के साथ मिलकर राजेश मिश्रा पर 1 लाख रुपए की रिश्वत राशि देने का दबाव बना रहे थे। शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त के उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह सहित पांच सदस्य टीम ने शुभम जैन को रंगे हाथों पकड़ा।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img