Sunday, July 5, 2026
31.9 C
Bhopal

भोपाल में अवैध मीट दुकानों पर निगम ने की कार्रवाई

भोपाल के करोंद और हाउसिंग बोर्ड इलाके में सोमवार को अवैध मीट दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की गई। नगर निगम के अमले ने गंदगी करने वाले दुकानदारों पर भी कार्रवाई की। कुल 17 केस में 35 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

जोन-17 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रामरतन लोहिया के नेतृत्व में नगर निगम, पुलिस की टीमों ने यह कार्रवाई की। इससे कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई ने अमले के साथ नोकझोंक भी की, लेकिन सख्ती के आगे उनकी एक न चली। यहां पर कचरे के साथ मांस के टुकड़े फेंकने की जानकारी भी निगम अमले को लगी थी।

निगम अमले ने अवैध निर्माण, अतिक्रमण भी हटाए सोमवार को ही नगर निगम के अमले ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की। छप्पर, लोहे का गेट, दीवार को तोड़ा गया। वहीं, ठेले, गुमटी, पान पार्लर, बोर्ड, काउंटर, टेबल भी जब्त की गई। निगम अमले ने भवन अनुज्ञा शाखा की कार्रवाई में सहयोग करते हुए अवैध रूप से बना एक शेड हटाने की कार्रवाई भी की।

Hot this week

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म

​इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

Topics

लकी ड्रॉ में इनाम का लालच देकर महिला से 1.85 लाख की ठगी, गिरफ्तारी का डर दिखाकर लूटा

​ग्वालियर। थाटीपुर क्षेत्र में रहने वाली एक गृहिणी को...

भोपाल में अब ई-रिक्शा के लिए तय होंगे रूट, जल्द सुधरेगी ट्रैफिक व्यवस्था

​भोपाल। शहर में अनियंत्रित दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर लगाम...

एटीएम में कैश डालने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों ने किया 40 लाख का गबन

​इंदौर। एटीएम मशीनों में नकदी जमा करने वाली कंपनी...

भोपाल में परिचितों ने ही युवक को बनाया शिकार, कार लूटकर हुए फरार

​भोपाल। राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के...

भोपाल के पटेल नगर में हॉस्टल पर पथराव, इलाके में फैली दहशत

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img