Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

इंदौर निगम के सीएसआई को पार्षद ने धमकाया

इंदौर में तुकोगंज पुलिस ने एक पार्षद के खिलाफ केस दर्ज किया। पार्षद पर नगर निगम के एक अधिकारी ने धमकाने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। रविवार सुबह निगम के अधिकारी और कर्मचारी तुकोगंज थाने पहुंचे और मामले में शिकायत की। उन्होंने एक ऑडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपी है। जिसमें पार्षद नगर निगम अधिकारी को गाली दे रहे हैं।

तुकोगंज पुलिस के मुताबिक, स्कीम नंबर 140 निवासी हर्षित (26) पिता परशुराम लोधी जोन क्रमांक-9 पंचम की फेल में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। हर्षित ने बताया कि घटना 13 दिसंबर की शाम 5.30 बजे की है। उस वक्त वे जोनल ऑफिस पर ड्यूटी पर थे। उस दौरान वार्ड क्रमांक 26 के पार्षद लाल बहादुर वर्मा ने उन्हें फोन किया और उनसे अवैध काम करवाने के लिए जेसीबी-डंपर की मांग करने लगे। जिसके लिए मैंने मना कर दिया। इस पर पार्षद ने देख लेने की धमकी दी और गाली-गलौज करने लगे। जिसकी शिकायत उन्होंने तुकोगंज थाने पर की है। मामले में पुलिस ने धारा बीएनएस 308(2), 531(2) में केस दर्ज किया है।

थाने पर पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी घटना के बाद रविवार सुबह नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तुकोगंज थाने पहुंचे और मामले में शिकायत की। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को पार्षद और निगम अधिकारी के बीच हुई बातचीत की ऑडियो क्लिपिंग भी सौंपी है। नगर निगम अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

काम बंद करने की दी चेतावनी हर्षित लोधी ने कहा कि, यहां सभी जोनों के सीएसआई, दरोगा और अन्य अधिकारी थाने पर हमारे साथ आए हैं। अगर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है, तो काम बंद हड़ताल करने की चेतावनी भी दी है।

विभिन्न धाराओं में किया केस दर्ज

एडी.डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने कहा कि तुकोगंज थाने में नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हर्षित लोधी की शिकायत पर पार्षद लाल बहादुर वर्मा के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इधर, इस मामले में पार्षद लाल बहादुर वर्मा से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img