Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

गुनगा में पड़ोसियों में हुआ विवाद

गुनगा में धक्के से 80 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में पड़ोसी ने बुजुर्ग को धक्का दिया था। जमीन पर गिरे बुजुर्ग उठे ही नहीं। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

थाना प्रभारी हरिशंकर वर्मा ने बताया कि माहोली निवासी में रामप्रसाद (80) की घर के पीछे जमीन है। इसी के बराबर से उनके सामने रहने वाले परिवार की जमीन है। इस पर बनाई गई मेढ़ को लेकर दोनों परिवारों में कई दिनों से झगड़ा चल रहा था।

शुक्रवार को भी दोनों परिवार आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि सामने रहने वाले पड़ोसी ने बुजुर्ग रामप्रसाद को धक्का दे दिया। जमीन पर गिरे रामप्रसाद काफी देर तक उठे नहीं। परिजनों को लगा वह बेहोश हो गए। सभी उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसका पता चलते ही धक्का देने वाला परिवार फरार हो गया। पुलिस रविवार को मृतक के परिजनों के बयान दर्ज करेगी।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img