• थाना क्राइम ब्रांच के अपराध क्र 24/22 धारा 34(2) में फरार था आरोपी । • थाना बैरसिया के अपराध क्र 306/21 धारा 34(2) में भी 01 साल से फरार था आरोपी । • आरोपी कराता है अवैध शराब की तस्करी । • पुलिस से बचने के लिये अलग -अलग ठिकानों पर रहता था किराये से । • आरोपी के साथियों को 09 पेटी अवैध शराब के साथ किया था मय कार के साथ गिरफ्तार । • आरोपी के भोपाल जिले एवं सिहोर जिले के कई थानो में पंजीबद्ध है गंभीर प्रवृति के अपराध । • आरोपी किराये के वाहन लेकर करता था अवैध शराब की तस्करी । भोपाल : दिनांक 09.04.2022 – वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपराध के दिशा निर्देशन में क्राइम ब्रांच की विशेष टीम द्वारा जो संपत्ति संबंधी अपराध की तलाश पतारसी मे थी । दिनांक 09/02/2022 को थाने से जुआ संट्टा, अवैध मादक पदार्थ व अवैध शराब बैचने वाले अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु रवाना हुआ था कि जैसे ही डिपो चौराहा के पास पहुचा तो एक मुखबिर ने रूबरू होकर सूचना दिया कि मिश्रा सर्विस स्टेशन के पास रोड के सामने शास्त्री नगर टी टी नगर मे दो व्यक्ति एक बिना नम्बर की सफेद रंग की सिवफ्ट कार मे बैठे है जिन मे से ब्लू रंग की गोल गले की टी शर्ट एव सफेद पट्टे वाली पहना लडका ड्रायवर सीट पर एव पीले रंग की गोल गले की टी शर्ट वाला लडका बाजू की सीट पर बैठा है जो पने पास लिये बिना नम्बर की सफेद रंग की सिवफ्ट कार की बीच वाली सीट एव पीछे डिग्गी मे अंग्रेजी शराब भरे हुये है जो किसी को बेचने की फीराग मे खडे है जिन्हे पकड़ा नही गया तो दोनो लोग अंग्रेजी शराब को बेचकर कहीं निकल जायेगे।उक्त सूचना से हमराह उपरोक्त स्टाफ को अवगत कराया गया एव डिपो चौराहे के पास ही खडे राहगीर गवाहान (1) रतन सिह पिता राजेन्द्र सिह उम्र 24 साल निवासी म.न. 68 गली न. 01थाना छोला मंदिर माता की मढिया के पास भोपाल (2) रितिक रघुवंशी पिता स्वा. तारा चन्द्र रघुवंशी उम्र 21 साल निवासी म.न.16 कोलीपुरा गली न. 01 बरखेडी जहागीराबाद भोपाल को मुखबिर की सूचना से अवगत कराया जो साथ चलने हेतु मौखिक सहमति दिये बाद हमराह स्टाफ व गवाहान के शास्त्री नगर थाना टी.टी नगर क्षैत्र के मिश्रा सर्विस स्टेशन के पास रोड के सामने पहुचे जंहा बिना नम्बर की एक सफेद रंग की सिवफ्ट कार खडी दिखी जिस मे मुखबीर व्दारा बताये उपरोक्त हुलिये के दो लडके बैठे हुये दिखे, मुखबीर सूचना तस्दीग एव संदेहियो की पहचान होने पर दोनो संदेहीयो को बिना नम्बर की एक सफेद रंग की सिवफ्ट कार मे बैठे हुये घेराबंदी कर पकडा। दोनो संदेहियो को कार से बहार निकाल कर पथृक-पृथक नाम पता पूछा जो बताने में आना कानी करने लगे बाद संदेहियों से हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो गाड़ी की ड्रायवीग सीट पर बैठे हुये व्यक्ति ने अपना नाम (1) लाल सिह पटेल पिता स्वा. भवानी सिह पटेल उम्र 38 साल निवासी म.न. 20 नेहरु नगर भोपाल तथा उस के बगल वाली सीट बैठे लडके ने अपना नाम आशुतोष राठौर पिता गजराज सिह उम्र 27 साल निवासी म.न. 3/2 नया बसेरा कोटरा सुल्ताना बाद भोपाल । दोनो संदेहीयो के कब्जे से अबैध शराब कुल 09 पेटी कुल मात्रा करीबन 81 लीटर एव कुल किमती करीबन 108000/- रुपये एव अवैध शराब के परिवहन के उपयोग मे लायी गयी बिना नम्बर की सिवफ्ट कार सफेद रंग की कीमती करीब 6,00,000/- रुपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के विधिवत जप्त की जाकर कब्जा पुलिस लिया गया । आरोपी राजेश उर्फ बाबू गुर्जर घटना दिनांक से ही फरार था । जिसको दिनांक 08.04.2022 को थाना बैरसिया द्वारा गिरफ्तार किया गया एवं बाद थाना क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । फरार आरोपी से अवैध शराब तस्करो के संबंध में पूछताछ की जी रही है । *गिरफ्तार आरोपी की जानकारी एवं आपराधिक रिकार्ड-* राजेश गुर्जर उर्फ बाबू गुर्जर पिता प्रताप सिंह गुर्जर उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम सनखेड़ा थाना अहमदपुर जिला सिहोर (म.प्र.) क्र. अप.क्र. धारा थाना 1 153/2020 थाना अपराध शाखा जिला भोपाल 34(2) आबकारी एक्ट 2 497/2018 थाना छोला मंदिर जिला भोपाल 394 भादवि 3 253/2018 था गाँधीनगर जिला भोपाल 294,323,506,34 भादवि 4 129/2020 थाना अहमदपुर जिला सिहोर 294,323,506,34 भादवि 5 40/2020 थाना अहमदपुर जिला सिहोर 107,116(3)जा.फौ. 6 355/2020 थाना अहमदपुर जिला सिहोर 107,116(3)जा.फौ. 7 441/2020 थाना अहमदपुर जिला सिहोर 107,116(3)जा.फौ. 8 454/2020 थाना अहमदपुर जिला सिहोर 107,116(3)जा.फौ. 9 306/21 थाना बैरसिया जिला भोपाल 34(2) आबकारी एक्ट , 120 बी , 109 भादवि 40 म.प्र. आबकारी अधिनियम 10 24/22 थाना अपराध शाखा जिला भोपाल 34(2) आबकारी एक्ट।




