Wednesday, August 19, 2026
23.1 C
Bhopal

इंजीनियर बहू दहेज नहीं लाई, निगम उपायुक्त ने भूखा रखा-पीटा

ग्वालियर नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर अतिबल सिंह यादव सहित उनके परिवार पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट व धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। यह FIR उनकी छोटी बहू रेखा की शिकायत पर की गई है। उपायुक्त की छोटी बहू ने उन पर उनके बेटों, पत्नी व बड़ी बहू पर 20 लाख रुपए मायके से लाने और नहीं ला पाने की स्थिति में लौटकर नहीं आने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मांग पूरी नहीं करने पर भूखे रखना, घर की बिजली बंद कर कहीं चले जाना आदि तरह से प्रताड़ना की शिकायत की है। पुलिस ने रविवार रात को नगर निगम उपायुक्त व उनके दो बेटों, बड़ी बहू व पत्नी पर मामला दर्ज किया है। अतिबल सिंह यादव का नाम व्यापमं कांड में भी चर्चित रहा था। तब वह फरार भी रहे थे।यह है पूरा मामला- शहर के थाटीपुर निवासी 29 वर्षीय रेखा यादव की शादी 30 जून 2020 को नगर निगम उपायुक्त अतिबल सिंह यादव के बेटे अरुण यादव के साथ हुई थी। शादी का कार्यक्रम होटल शेल्टर में हुआ था। रेखा यादव पेशे से इंजीनियर हैं। उन्होंने IPS कॉलेज से इलेक्ट्रिकल्स में इंजीनियरिंग की है। जबकि पति अरुण यादव MBBS पास है। रेखा का कहना है कि उसके पिता ने सगाई पर 10 लाख रुपए फिर शादी में 15 लाख रुपए नकद, क्रेटा कार, अरुण को सोने का ब्रेसलेट व अन्य गहने व पूरे परिवार को सोने की अंगूठियां सहित करीब 90 लाख रुपए खर्च किए थे, लेकिन जब वह ससुराल पहुंची तो कुछ दिन बाद ही उसे कम दहेज लाने के कमेंट सुनने को मिले। ससुर अतिबल यादव, पति अरुण यादव, सास सुमन यादव, जेठ वरुण यादव, जेठानी गौरी दहेज न लाने के उलाहना देते थे। उनका कहना था कि 20 लाख रुपए मायके से लेकर आए तभी उसे अच्छी तरह से रखेंगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो 18 अगस्त 2021 को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।

Hot this week

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...

शिवपुरी में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

​शिवपुरी। जिले के नरवर क्षेत्र में मंगलवार देर रात...

Topics

शराब पिलाने से मना करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में चारों आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में शराब...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img