Monday, August 10, 2026
23.9 C
Bhopal

ग्वालियर में साइबर ठगी का जाल: 24 घंटे में 5 मामले आए सामने, सवा लाख तक उड़े

ग्वालियर:

जिले में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटों के भीतर शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में साइबर ठगी के पांच बड़े मामले सामने आए हैं, जिससे आम नागरिकों में हड़कंप मच गया है। जालसाज नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

​इन वारदातों को दिया अंजाम:

  • लोन छूट का झांसा: माधौगंज में एक व्यक्ति को ‘चोला मंडलम बैंक’ का कर्मचारी बनकर लोन बंद कराने पर छूट का झांसा दिया गया और 56,510 रुपये ठग लिए गए।
  • क्रेडिट कार्ड फ्रॉड: बिजौली क्षेत्र में किसान के पास फर्जी लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 49,712 रुपये निकाल लिए गए।
  • बिना ओटीपी के चोरी: ग्वालियर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के दो अलग-अलग बैंकों के खातों से बिना किसी ओटीपी या मैसेज के 1,71,000 रुपये गायब हो गए।
  • एप डाउनलोड से हैकिंग: थाटीपुर में इंस्टाग्राम पर एक एप डाउनलोड करना एक व्यक्ति को भारी पड़ा। मोबाइल हैक होते ही उनके खातों से 1,25,000 रुपये पार हो गए।
  • खाते से ताबड़तोड़ निकासी: सिरोल क्षेत्र में एक व्यवसायी के खाते से कई बार में 1,10,000 रुपये निकलने का मैसेज आया।

​पुलिस की अपील:

सतर्कता ही बचाव है: सीएसपी रोबिन जैन ने शहरवासियों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, फर्जी लिंक या लुभावने ऑफर्स के झांसे में न आएं। ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

Hot this week

भेल गेट नंबर-8 के पास झाड़ियों में मिला बोरे में बंद शव, इलाके में सनसनी

​भोपाल: गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के तहत सोमवार दोपहर भेल गेट...

ईंटखेड़ी थाने में जलभराव: घुटनों तक पानी में काम करने को मजबूर पुलिसकर्मी

​ईंटखेड़ी (भोपाल देहात): बरसात के दिनों में भोपाल देहात के...

घरेलू विवाद में पति की हत्या, पत्नी गिरफ्तार

​छतरपुर: जिले के नौगांव थाना क्षेत्र के गरौली चौकी...

नौकरी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी की तलाश जारी

​ग्वालियर: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में कलेक्ट्रेट पहाड़ी के पास एक...

Topics

विदिशा में चोरी का खुलासा: फ्रिज, कूलर और मिक्सी बरामद, दो चोरों सहित कबाड़ी गिरफ्तार

​विदिशा:कोतवाली थाना क्षेत्र के तोपपुरा इलाके में हुई चोरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img