Tuesday, November 17, 2026
16.1 C
Bhopal

भोपाल सायबर हेल्पलाईन ने माह अप्रैल में 11 लाख से अधिक रूपये फ्रॉड राशि रिफण्ड/होल्ड कराई

वर्तमान में शहर में बढ रहे सायबर फ्रॉड को रोकने के लिये भोपाल पुलिस द्वारा शुरू की गई सायबर हेल्पलाईन सेवा 9479990636(24*7) ।  सायबर हेल्पलाईन 9479990636 पर कॉल कर सायबर फ्रॉड होने पर शिकायत फरियादियो द्वारा की जाती है ।  शिकायत प्राप्त होने पर सायबर हेल्पलाईन टीम द्वारा गंभीरतापूर्वक व त्वरित कार्यवाही की जाती हैं ।  सायबर फ्रॉड होने पर त्वरित (30 मिनिट के अंदर) सायबर हेल्पलाईन पर सूचना देने पर बढ जाती है फ्रॉड राशि को रिफणड/होल्ड की संभावना ।  सायबर हेल्पलाईन 9479990636 (24*7) पर माह अप्रैल में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर 11 लाख फ्रॉड राशि को रिफण्ड/होल्ड कराया गया । भोपाल : दिनांक 06 मई 2022 – पुलिस आयुक्त (CP) श्री मकरंद देउस्कर एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (Add. CP) श्री सचिन अतुलकर के निर्देशन में एवं पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार, अति.पुलिस उपायुक्त अपराध श्री शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त, सायबर श्री अक्षय चौधरी के नेत्रत्व में सायबर हेल्पलाईन जिला भोपाल टीम द्वारा सायबर फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर 11 लाख रूपये वापिस/होल्ड कराये गये तथा फरियादियों के खाते में वापस कराये गये। *पुलिस कार्यवाही:-* सायबर हेल्पलाईन जिला भोपाल की टीम द्वारा सायबर हेल्पलाईन 9479990636 (24*7) पर विगत माह मार्च में प्राप्त शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक त्वरित कार्यवाही कर 30 शिकायतों में फ्रॉड की गई राशि 11 लाख रू. (लगभग) रिफण्ड/होल्ड कराया तथा फरियादियों के खाते में वापिस कराई गई । गौरतलब है कि सायबर हेल्पलाईन टीम द्वारा सायबर हेल्पलाईन 9479990636 (24*7) पर प्राप्त शिकायतों में वर्ष 2022 में माह जनवरी,फरवरी,मार्च तथा अप्रैल में कुल 38 लाख रूपये रिफण्ड/होल्ड कराया गया है । *पुलिस टीम-* उप निरी. धर्मेंद्र सिंह जाट, प्र.आर. कायनात खान, प्र.आर. जसवंत सिंह,आर. मोहित दास,आर. नीतेश सिंह,आर. निधि तोमर सायबर क्राईम की टीम । *निम्न बातों का हमेशा ध्यान रखें-* • अन्जान लोगो को OTP या अपनी खाता संबंधी जानकारी न दें । • बैंक अधिकारी बन फोन पर कार्ड ब्लॉक या केवायसी अपडेट,क्रेडिट लिमिट बढाने का झांसा देने वालो भरोसा न करें तथा अपना डिटेल्स शेयर न करें । • कोई भी अनाधिकृत ऐप या लिंक डाउनलोड न करें । *नोट-* सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना तुरंत भोपाल सायबर क्राईम के हेल्पलाईन नं. 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नं. 1930 पर दें ।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img